Summer Tips: ट्रेन में भी चाहिए चिल्ड वॉटर, इस तरह प्लास्टिक के बोतल का करें इस्तेमाल

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Summer Tips: अगर आप भी गर्मी के इन दिनों में बिना फ्रिज के पानी ठंडा रखना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Summer Tips: अगर आप चिलचिलाती धूप में ट्रेन की जनरल बोगी में सफर कर रहे हैं और आपको तेज प्यास लगी है लेकिन, पीने के लिए चिल्ड वॉटर नहीं है तो ऐसे में आप क्या कर सकते हैं. हम आपको एक ऐसा उपाय बताएंगे जिससे 45 डिग्री तापमान में भी पानी को ठंडा रखेगा.

बिना फ्रिज पानी को ऐसे रखें ठंडा

अगर आप भी प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं पानी को स्टोर करके रखने के लिए तो ऐसे में कुछ ऐसे टिप्स हैं जिनकी मदद से आप बिना फ्रिज के भी प्लास्टिक की बोतल में ही पानी काफी देर तक ठंडा रहेगा. अगर आप पानी की बोतल को बाहरी दुनिया में भी काफी देर तक ठंडा रखना चाहते हैं तो ऐसे में एक बोरी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको प्लास्टिक के बोतल के साइज में बोरी का एक टुकड़ा ले लेना होगा. इसके बाद बोतल को उस बोरी से दो-तीन पर लपेट देना होगा. इसके बाद आपको उस बोतल को लपेटे हुए बोरी के टुकड़े से बांध या फिर सिल देना होगा. आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि बोतल को लपेटने के बाद आप उस बोरी के टुकड़े को अच्छी तरह से भिगो कर रख दें. केवल यहीं नहीं, आपको उस बोतल को धूप से दूर रखने की कोशिश करनी चाहिए.

Also Read: Summer Skin Care Tips: घरेलू टोनर मॉइस्चराइजर से गर्मियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें

कपड़े की मदद से भी पानी को रख सकते हैं ठंडा

अगर आपके पास जूट की बोरी नहीं है तो ऐसे में आप कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको कपड़े को प्लास्टिक के बोतल के नाप में काट लेना होगा. इसके बाद उस कपडे की सिलाई कर एक बैग तैयार कर लेनी होगी. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपने उस कपड़े को मोटा करके सिला हो. अगर आप ऐसा करते हैं तो पानी की बोतल ज्यादा देर तक ठंडी रहेगी. इसके बाद बोतल की बैग में डाल दें और समय-समय पर उसे भिगोते रहें.

Also Read: Summer Face Mask for Glowing Skin: घर पर ऐसे बनाएं फेस मास्क, गर्मी में भी खिला-खिला रहेगा आपका चेहरा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola