Summer Skin Care Tips: घरेलू टोनर मॉइस्चराइजर से गर्मियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Summer Skin Care: गर्मी के दिनों में हमारी त्वचा को ज्यादा केयर और अटेंशन की जरुरत होती है. ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से कुछ आसान तरीकों से घर पर ही टोनर तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Summer Skin Care: अगर आप गर्मी के इन दिनों में अपनी त्वचा का ख्याल रखना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे सवालों के जवाब देने वाले हैं जिनके बारे में आपको पता होना बेहद ही जरूरी हो जाता है अगर आप अपने त्वचा की देखभाल सही तरीके से करना चाहते हैं तो.

घर पर फेस टोनर कैसे बनाएं?

अगर आप घर पर फेस टोनर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एक कप एलोवेरा जेल, आधा कप गुलाब की पत्तियां, एक चम्मच नारियल का तेल और आधा कप पानी की जरुरत पड़ेगी. सबसे पहले एक कटोरा लें इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद गुलाब की पत्तियों को इसमें डालकर अच्छे से मिक्सी में डालकर पीस लें. इसके बाद आपको इसमें पानी मिलकर पतला कर देना है. अब आपका टोनर इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

घर पर स्क्रब कैसे बनाएं?

घर पर स्क्रब तैयार करने के लिए सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें. अब आपको गुलाब की पत्तियों को पानी के साथ मिक्सी में डाल देना होगा. अच्छी तरह से दोनों ही चीजों को अब आप ब्लेंड कर लें. इसके बाद आपको तैयार किये गए इस पेस्ट में एक कप चीनी, दो चम्मच मधु और 8 से 10 बूंद रोज ऑइल मिलाना होगा. इन सभी चीजों को एक बार फिर ब्लेंड कर लें. अब आपका स्क्रूप पूरी तरह से तैयार है.

ग्लोइंग फेस पाने के लिए क्या करे?

अगर आप आसानी से ग्लोइंग स्किन पाना चाहते यहीं तो इसके लिए आपको अपने चेहरे को धोना होगा और उसके बाद फेस पैक लगाना होगा. ग्लोइंग स्किन के लिए टोनर का इस्तेमाल काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

गर्मियों मे स्किन केयर कैसे करे?

अगर आप गर्मियों में अपने स्किन की देखभाल करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ चीजें नहीं करनी चाहिए. गर्मियों में आपको हैवी मेकअप करने से बचना चाहिए. केवल यहीं नहीं, आपको बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. अगर आप अपने स्किन की केयर करना चाहते हैं तो ऐस में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना काफी जरूरी हो जाता है.

Also Read: मुल्तानी मिट्टी की मदद से पाएं खूबसूरत त्वचा, यहां जानें कैसे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola