ePaper

Skin Care Tips: मिनटों में पाएं बेदाग़ और ग्लोइंग स्किन, आप भी जानें तरीका

Updated at : 08 Apr 2024 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
Skin Care Tips: मिनटों में पाएं बेदाग़ और ग्लोइंग स्किन, आप भी जानें तरीका

Skin Care Tips: बेदाग़ और ग्लोइंग त्वचा किसे शायद ही कोई ऐसा हो जिसे नहीं चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप मिनटों में ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं.

विज्ञापन

Skin Care Tips: एक सुंदर, बेदाग और ग्लोइंग स्किन की चाह शायद ही कोई ऐसा हो जिसे न हो. एक खूबसूरत त्वचा हमें खुद में और सभी के सामने भी कॉन्फिडेंट महसूस करने में मदद कर सकता है. अगर आपकी स्किन क्वालिटी बेहतर हो तो लोगों की नजर भी आप से नहीं हटती है. ऐसे में अगर आपको भी एक ग्लोइंग और बेदाग़ स्किन की तलाश है तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप काफी आसानी से खूबसूरत त्वचा हासिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे.

हायड्रेशन

अगर आप बेदाग़ और ग्लोइंग स्किन की तलाश रखते हैं तो इसमें सबसे बड़ा हाथ हायड्रेशन का है. अगर आप सही मात्रा में पानी पीते है और खुद को हाइड्रेटेड रखते हैं तो ऐसे में आपको काफी आसानी से ग्लोइंग स्किन मिल जाती है. स्किन को हाइड्रेटेड रखने के कई तरीके हैं आप उनमें से किसी भी तरीके को अपना सकते हैं. स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप पानी पीने के अलावा लाइट क्लींजर का इस्तेमाल और उसके बाद टोनर और सीरम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. डीप मॉइस्चर के लिए आप लाइट एसेंस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Also Read: Skin Care Tips: चेहरे से हर तरह की समस्या को दूर कर देगा यह एक फल, जानें खाने का सही तरीका

सनस्क्रीन का इस्तेमाल

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना हमारे स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह हमारी स्किन को सूर्य की हानिकारक हानिकारक किरणों से तो बचाता ही है, बल्कि, हमें समय से पहले बूढ़ा होने से भी बचाता है. इसलिए हमें रोजाना अपने स्किन पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए.

शीट मास्क का इस्तेमाल

स्किन केयर रूटीन में शीट मास्क का महत्व काफी ज्यादा है. अगर आप स्किन को गहराई तक क्लीन करना चाहते हैं तो ऐसे में शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एक तरह का सीरम होता है जो स्किन को फ्लेक्सिबल बनाता है. यह स्किन को हायड्रेट करने के साथ ही ग्लो भी लेकर आता है.

Also Read: Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में चाहिए खूबसूरत त्वचा, मुल्तानी मिट्टी के ये फेस पैक हो सकते हैं आप के लिए फायदेमंद

एंटीऑक्सीडेंट्स

स्किन हेल्थ को बूस्ट करने और फ्री रेडिकल्स से लड़ने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स की जरुरत होती है. आप अगर चाहें तो ग्रीन टी और विटामिन-सी रिच फ़ूड आइटम्स की मदद से एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी को दूर कर सकते हैं. एंटीऑक्सीडेंट्स आपको समय से पहले बूढ़ा भी नहीं होने देता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola