Skin Care Tips: चेहरे से हर तरह की समस्या को दूर कर देगा यह एक फल, जानें खाने का सही तरीका

Updated:
विज्ञापन
pregnancy

papaya and pregnancy

Skin Care Tips: अगर आपके चेहरे पर किसी भी तरह की कोई समस्या है तो ऐसे में आप सिर्फ एक फल की मदद से उन सभी को दूर कर सकते हैं. तो चलिए इस फल के बारे में और इसे खाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Skin Care Tips: जब भी हमें किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम होती है या फिर चेहरे पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे हो जाते हैं या फिर अगर वह डल लगता है तो ऐसे में हमें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. चेहरे पर दाग-धब्बे या फिर डलनेस हमें कॉन्फिडेंट महसूस करने नहीं देते हैं. अगर आपके चेहरे पर भी इस तरह की कोई समस्या है तो यह आर्टिकल खास तौर पर आपके लिए ही है. आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी स्किन से या फिर कहें चेहरे से हर तरह की प्रॉब्लम को दूर कर सकता है. चलिए जानते हैं आखिर यह फल है कौन सा.

चेहरे से जुड़ी प्रॉब्लम्स में पपीता फायदेमंद

आज हम आपको जिस फल के बारे में बता रहे हैं वह कोई और फल नहीं बल्कि पपीता है. पपीता एक ऐसा फल है जिसे खाने से आपके सेहत पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है. यह फल खासतौर पर आपके चेहरे के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप इसका सेवन रेगुलर तौर पर करते हैं तो इससे आपके चेहरे पर रौनक आ जाएगी और चेहरा ग्लो भी करने लगेगा. यह बात तो हम सभी जानते हैं कि फलों का सेवन सेहत को कभी हानि नहीं पहुंचाता है बल्कि, उल्टा यह हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. फलों का सेवन न हमें जरुरी न्यूट्रिएंट्स प्रोवाइड करता है बल्कि हमें फिट और एक्टिव रखने में भी मदद करता है. ऐसे में पपीता एक ऐसा फल है जो न केवल आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद है बल्कि इसका फायदा आपके चेहरे पर भी देखा जा सकता है.

Also Read: Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में चाहिए खूबसूरत त्वचा, मुल्तानी मिट्टी के ये फेस पैक हो सकते हैं आप के लिए फायदेमंद

पपीता खाने से होते हैं ये फायदे

अगर आप अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो पपीता से बेहतर आपके लिए कुछ भी नहीं हो सकता है. यह फल खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है वहीं, आपके चेहरे के लिए भी इसके अनगिनत फायदे हैं. पपीता में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल और एंजाइम्स पाए जाते हैं. ये सभी मिलकर आपके चेहरे को निखारते है और ग्लो लेकर आते हैं. पापीते मे खासतौर पर विटामिन-ए और पानी पाया जाता है जो आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और चेहरे को साफ़ भी बनाता है.

पपीता खाने का कौन सा तरीका सबसे बेस्ट

पपीता का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो इसका सेवन सुबह खाली पेट भी कर सकते हैं. अगर आप खाली पेट पपीता खाते हैं तो इससे पिंपल्स की प्रॉब्लम दूर होती है. केवल यहीं नहीं पपीता खाने से फ्री रेडिकल्स का असर भी कम हो जाता है जिस वजह से चेहरे से झुर्रियां और डार्क सर्कल्स भी कम हो सकते हैं. पापीते में जो एंजाइम्स होते हैं वह भी काफी हद तक दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं. पापीते से जुड़ी एक मजेदार बात यह भी है कि आप अगर चाहें तो इसे डायरेक्ट खा सकते हैं या फिर इसका फेस मास्क तैयार कर अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं. आप अगर चाहें तो इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं.

Also Read: Skin Tanning Removal Tips: गर्मियों में चेहरे से टैनिंग कैसे हटाएं, जानिए एक्सपर्ट्स से

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola