Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में चाहिए खूबसूरत त्वचा, मुल्तानी मिट्टी के ये फेस पैक हो सकते हैं आप के लिए फायदेमंद

Skin Care Tips
Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में अपने स्किन की केयर के लिए अगर आप एक अच्छे फेस पैक की तलाश में हैं तो ये हैं आप के लिए मुल्तानी मिट्टी के कुछ फायदेमंद फेस पैक.
Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में अक्सर हमारी त्वचा काफी बेजान और मुरझाई सी हो जाती है. ऐसे में स्किनकेयर आप के लिए फायदेमंद हो सकता है उसमें भी अगर स्किनकेयर नेचुरल हो तो और भी बेहतर है. ऐसे में आज हम आप को बताएंगे कुछ मुल्तानी मिट्टी के कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में जो आप की स्किन के लिए चमत्कारी फायदे दे सकते हैं.
Skin Care Tips: मुल्तानी मिट्टी और खीरे का फेस पैक
एक ठंडा खीरा लें और उसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें. उसमें मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाएं. अच्छी तरह से मिक्स कर के अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और उसके बाद ठंडे पानी से धो लें, इससे आप की स्किन के पोर टाइट होंगे और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे.
Also Read: Skin Tanning Removal Tips: गर्मियों में चेहरे से टैनिंग कैसे हटाएं, जानिए एक्सपर्ट्स से
Skin Care Tips: हल्दी और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और पानी मिलाकर एक अच्छा पेस्ट तैयार कर लें. अपने चेहरे पर लगाएं और अच्छी तरह से सूख जाने के बाद अपने चेहरे को धो लें, इस पैक से पिंपल और एक्ने की समस्या कम होती है और आप के चेहरे को एक निखार भी मिलता है.
Skin Care Tips: शहद और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में शहद डालें और थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें. इसका एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगा लें और अच्छी तरह से सूखने के बाद धो लें. इस पैक से आप को स्किन मॉइश्चराइज होगी और आप के चेहरे से दाग धब्बे कम हो जाएंगे.
Skin Care Tips: टमाटर और मुल्तानी मिट्टी का पैक
एक अच्छी तरह से पका हुआ टमाटर लें और उसका जूस निकलकर अच्छी तरह से मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स कर दें. इसे अपने चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगाएं और सूखने के बाद अच्छी तरह से ठंडे पानी से धो लें. इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाने से टैनिंग कम होती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




