ePaper

Real vs Fake Coconut Oil: हर दूसरा इंसान लगा रहा है नकली नारियल तेल, जानें असली की पहचान करने का सबसे आसान तरीका

Updated at : 11 Nov 2025 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
real vs fake coconut oil

AI generated image

Real vs Fake Coconut Oil: अगर आप नारियल के तेल का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि वह असली है या फिर नकली. अगर आप असली नारियल के तेल को नहीं पहचान पाते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको पहचान करने में काफी आसानी होने वाली है.

विज्ञापन

Real vs Fake Coconut Oil: नारियल का तेल हमारे लिए कई तरह से काफी फायदेमंद माना जाता है. इसका इस्तेमाल हम अपनी स्किन पर, अपने बालों पर और तो और कई बार खाना बनाने के लिए भी करते हैं. जब आप बालों पर इसका इस्तेमाल करते हैं तो वे सॉफ्ट और स्ट्रांग बनते हैं वहीं, स्किन पर इसे लगाने से वह मॉइस्चराइज्ड होती है और सॉफ्ट भी. एक्सपर्ट्स बताते हैं जब आप इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करते हैं तो आपका डाइजेशन बेहतर रहता है और आपके शरीर को अंदर से एनर्जी भी मिलती है. नारियल तेल के भले ही इतने फायदे हैं लेकिन यह आपको तभी होते हैं जब आप असली प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें. आज के समय में आपको बाजार में कई तरह के ऑप्शंस मिल जाते हैं जिनमें से कुछ असली होते हैं और वही कुछ नकली. आज इस आर्टिकल में हम आपको असली नारियल के तेल को पहचान बताने जा रहे हैं. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे तो आपके लिए असली नारियल तेल की पहचान करना और भी आसान हो जाएगा.

नारियल तेल को उसकी खुशबू से पहचानें

अगर आप असली नारियल तेल को आसानी से पहचानना चाहते हैं तो आपको उससे आने वाली खुशबू पर ध्यान देना चाहिए. असली नारियल तेल से आपको फ्रेश नारियल की खुशबू आएगी जबकि नकली या फिर केमिकल वाले तेल से हमेशा तेज और मिलावट वाली बदबू आती है.

यह भी पढ़ें: Makhana Face Pack: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, रिंकल्स और फाइन लाइन्स से छुटकारा दिलाएंगे मखाने से बने ये पावरफुल फेस पैक्स

यह भी पढ़ें: Chia Seeds Face Mask: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर नहीं खर्च होंगे पैसे, चिया सीड्स के साथ इन चीजों को मिलाकर मिनटों में पाएं पार्लर जैसा ग्लो

स्वाद से भी कर सकते हैं असली की पहचान

अगर आप असली नारियल तेल की पहचान करना चाहते हैं तो आपको उसके स्वाद पर भी ध्यान देना चाहिए. आपको सबसे पहले एक चम्मच में नारियल का तेल ले लेना है और उसे चखना है. असली तेल में से एक मीठा और बिलकुल ही असली नारियल जैसा फ्लेवर आता है वहीं, नकली और केमिकल वाले तेल से कड़वा या फिर केमिकल जैसा.

छूकर भी लगा सकते हैं अंदाजा

असली और नकली नारियल तेल की पहचान करने का एक तरीका यह भी है कि आप उसे छूकर देखें. जब आप असली नारियल के तेल को उंगलियों और हाथों पर लेते हैं तो आपको थोड़ा चिकना लेकिन नेचुरल से फील होता है लेकिन, जब आप नकली तेल को हाथ में लेते हैं तो यह काफी ज्यादा पतला और हद से ज्यादा ऑयली होता है.

यह भी पढ़ें: Winter Skincare Tips: सर्दियों में भी अब स्किन नहीं होगी ड्राई और डैमेज, चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola