How To Grow Sponge Gourd: गार्डनिंग का है शौक, तो घर पर ऐसे लगाएं स्पंज लौकी

Updated:
विज्ञापन
How To Grow Sponge Gourd

How To Grow Sponge Gourd (AI Image)

How To Grow Sponge Gourd: घर पर सब्जी उगाने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल की मदद से घर पर लगाएं स्पंज लौकी (तुरई या नेनुआ). आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.

विज्ञापन

How To Grow Sponge Gourd: अगर आपको भी गार्डनिंग करने का शौक है तो ये आर्टिकल आपके लिए खास है. अक्सर हम घर पर तरह-तरह की सब्जियां लाते हैं जिससे हम सब्जी, पकौड़े और भी कई तरह की चीज बनाते हैं. ऐसे में अगर आप अपने घर पर ही सब्जियां उगाना चाहते हैं तो आप स्पंज लौकी, जिसे तुरई या नेनुआ भी कहा जाता हैं इसे आसानी से लगा सकते हैं. स्पंज लौकी एक बेल वाली सब्जी है जो खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की माध्यम से घर पर स्पंज लौकी लगाने का तरीका. 

स्पंज लौकी कैसे उगाएं? (How to Grow Sponge Gourd in Hindi)

स्पंज लौकी लगाने से 8 घंटे पहले आप इसके बीज को पानी में भिगोकर रख दें. अगर आप इसे गमले में या सीधे जमीन में लगा रहे हैं तो 1 इंच का गहराई में बीज को बोएं. आप 2 बीज को एक जगह लगाएं. पौधे के बीज आप थोड़ी दूरी रखें. बीज लगाने से पहले आप मिट्टी में गोबर या वर्मीकम्पोस्ट मिलाएं. 

स्पंज लौकी लगाने के बाद देखभाल कैसे करें?

बीज लगाने के बाद आप इसमें रोज हल्का पानी 3-4 दिन में एक बार जरूर दें. रोजाना 6-7 घंटे की धूप देना जरूरी होता है. स्पंज लौकी बेल वाली सब्जी हैं इसलिए आप पौधे को जाली, रस्सी या लकड़ी का सहारा जरूर दें. इससे फल सीधे और अच्छे बनते हैं. पौधे को जाली, रस्सी या मचान का सहारा दें. हफ्ते में 1 बार नीम तेल का छिड़के जिससे इसके पत्ते में कीड़े न पड़ें. 

कितने दिन में फल आने लगते हैं?

बीज उगाने के 35 दिन बाद फूल आते हैं इसके बाद 7 दिन में इससे फल निकलने लगते हैं. इसे बोने के 45 दिन बाद इसके फल तोड़ने लायक हो जाते हैं. 

यह भी पढ़ें- How To Grow Money Plant In Water: बालकनी को बनाना है सुंदर, इस तरह पानी में लगाएं मनी प्लांट

यह भी पढ़ें- How To Grow Lauki In Winter: ठंड के मौसम में लगाएं लौकी का पौधा, जानें देखभाल और लगाने का सही तरीका 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola