How To Grow Lady Finger: घर पर उगाएं ताजी-हरी भिंडी, जानिए आसान टिप्स और देखभाल

Published by : Priya Gupta Updated At : 18 Jul 2025 2:39 PM

विज्ञापन

gardening tips (AI image)

How To Grow Lady Finger: आज हम आपको इस लेख में भिंडी लगाने के सही मौसम और इसे लगाने का तरीका के बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं इसके खास स्टेप जिसे फॉलो करके आप आसानी से भिंडी उगा सकते हैं.

विज्ञापन

How To Grow Lady Finger: भिंडी से कई तरह की डिश बनाई जाती है, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती हैं. ऐसे में अगर आप गार्डनिंग के शौकीन है और अपने घर पर कई तरह के फूल और सब्जियां लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस आर्टिकल में पहले की तरह आज भिंडी की उगाने के बारे में बताने जा रहे हैं. इन आसान स्टेप को फॉलो कर आप भिंडी को आसानी से अपने अहाते, खेत या बागान में उगा सकते हैं.

भिंडी लगाने का सही मौसम 

भिंडी लगाने के लिए गर्म और हल्की नमी वाली हवा सबसे अच्छी होती है. भिंडी लगाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक होता है. इसके अलावा, आप फरवरी से अप्रैल तक भी भिंडी लगा सकते हैं. साथ ही, बरसात के मौसम में भी, जून से जुलाई के बीच भिंडी आसानी से लगाई जा सकती है. इसे लगाने के लिए आपको सही देखभाल की बहुत जरूरत  होती है. अगर इसके जड़ में पानी जमा हो जाता है, तो इसका पौधा खराब हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Best Vegetables Plants In Monsoon: मानसून में लगाएं ये 6 बेस्ट सब्जियां, जानिए आसान तरीका

भिंडी कैसे लगाएं? 

भिंडी लगाने के लिए सही धूप वाली जगह चुनें. इसके लिए आप जमीन या गमले में गहराई करें, फिर इसके बाद भिंडी के बीजों को मिट्टी में बोएं. भिंडी लगाने के बाद इसमें लगातार पानी डालते रहें. ध्यान रहें, इसके पौधे में पानी न जमें, क्योंकि इससे इसके पौधे सड़ सकते हैं. 

भिंडी लगाने के बाद देखभाल कैसे करें?

  • भिंडी लगाने के बाद आप लगातार इसके आसपास में जन्मे अतिरिक्त घास को काटते रहें. 
  • पौधे को सूखने नहीं देने के लिए इसमें अच्छी मात्रा में पानी दें. 
  • भिंडी के पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए नीम का तेल या किट हटाने वाली दवा से छिड़काव करें. 

यह भी पढ़ें- How To Grow Banana Tree: बिना ज्यादा मेहनत के घर पर लगाएं केला का पौधा, जानिए सही देखभाल और मौसम

यह भी पढ़ें- How To Grow Money Plant In Water: बालकनी को बनाना है सुंदर, इस तरह पानी में लगाएं मनी प्लांट

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola