ePaper

How To Grow Cucumber: ताजा खीरा उगाएं अब अपने हाथों से, जानिए इसे लगाने का सही तरीका

Updated at : 12 Jul 2025 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
cucumber gardening tips

cucumber gardening tips (ai image)

How To Grow Cucumber: खीरा एक बहुत ही फायदेमंद फल है, जिसमें विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में खीरे के पौधे को लगाने का तरीका और सही मौसम के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

How To Grow Cucumber: खीरा एक ऐसा फल है, जो न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है. इसमें अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है, जो शरीर को ठंडक और ताजगी देने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन A, C, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं खीरे को उगाना बहुत आसान होता है, इसे आप अपने गार्डन, खेत या अपने घर के बालकनी में आसानी से लगा सकते हैं. तो चलिए आज हम इस लेख में जानेंगे कि खीरे को कैसे लगाएं, इसकी देखभाल कैसे करें और इसे लगाने का सही मौसम क्या है. 

खीरा उगाने का सही मौसम (Best Season to Grow Cucumber)

खीरे को तीन अलग-अलग मौसम में उगाया जा सकता है. 

  • पहला मौसम होता है गर्मी का (फरवरी के अंत से मार्च तक), जिसमें इसे लगाया जाता है और अप्रैल से जून तक इसका फल तोड़ने लायक हो जाता है. ये समय खीरा उगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. 
  • दूसरा मौसम होता है बारिश का (जून से जुलाई तक) और अगस्त-सितंबर में इससे फल आने लगते है. इस समय मिट्टी में नमी रहती है जो खीरे के पौधों को बढ़ाने के लिए फायदेमंद होती है. 
  • तीसरा तरीका है ठंड के मौसम में पॉलीहाउस या ग्रीनहाउस में खीरा उगाना. इसे अक्टूबर से नवंबर के बीच में लगाया जाता है और इससे फल दिसंबर से फरवरी तक तैयार होती है. 

यह भी पढ़ें- How To Grow Papaya Tree: अब घर पर उगाएं ताजा और हरा-भरा पपीता, बस अपनाएं ये आसान टिप्स

यह भी पढ़ें- How To Grow Jamun Tree: जामुन का पेड़ लगाने का सही तरीका और समय 

खीरा कैसे लगाएं (How to Plant Cucumber)

मिट्टी की तैयारी 

खीरा लगाने के लिए आप सबसे पहले मिट्टी को अच्छे से भुरभुरी बना लें. अच्छे से पानी आने के लिए दोमट मिट्टी का उपयोग करें. 

बीज लगाने का तरीका 

इसके लिए खीरे के बीजों को 12 घंटे पानी में भिगो लें, जिससे इसमें अंकुरण जल्दी हो. इसके बाद अब बीज को जमीन के गहराई में बोएं. एक जगह पर 2-3 बीज डालें और फिर अंकुरण हो जाने के बाद एक मजबूत पौधा वहां छोड़ दें. 

पौधों के लिए सहारा 

खीरे के पौधों का लता चढ़ाने के लिए लकड़ी या बांस की जाली का सहारा दें. इससे हवा और धूप अच्छी लगेगी और फल अच्छे आएंगी. 

खीरे के पौधों की देखभाल कैसे करें (How to Care for Cucumber Plants)

  • खीरे के पौधों के लिए समय-समय में पानी देना बहुत जरूरी है, जिससे मिट्टी सूखे नहीं. इसके लिए आप हर 2-3 दिन में पानी दें. कीटों से बचाव के लिए नीम तेल का इस्तेमाल करें.
  • ठंड के मौसम में खीरे अच्छे से नहीं उग पाता है, क्योंकि ज्यादा ठंड से इसका बढ़ना रुक जाता है. ज्यादा बारिश या पानी जमा होने से खीरे की पौधों को नुकसान हो सकता है, इसलिए इसे ऐसी जगह पर उगाना चाहिए जहां पानी जल्दी निकल जाए.

यह भी पढ़ें- How To Grow Banana Tree: बिना ज्यादा मेहनत के घर पर लगाएं केला का पौधा, जानिए सही देखभाल और मौसम

यह भी पढ़ें- How To Grow Money Plant In Water: बालकनी को बनाना है सुंदर, इस तरह पानी में लगाएं मनी प्लांट

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola