How To Grow Bottle Gourd: घर की छत या बालकनी में ऐसे उगाएं ताजी और हरी-भरी लौकी

BOTTLE GOURD PLANT (ai image)
How To Grow Bottle Gourd: आज हम आपको इस आर्टिकल में घर के छत, आंगन या बालकनी में लौकी की सब्जी लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं इसे घर पर कैसे लगाएं? और उसकी देखभाल कैसे करें.
How To Grow Bottle Gourd: लौकी एक हल्की, पौष्टिक और पचने वाली सब्जी है. जिसमें पानी, फाइबर, विटामिन C और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन में भी मदद करते हैं. आज तक आपने लौकी से बनी स्वादिष्ट सब्जियां, कोफ्ते, हलवा, रायता और जूस जैसी कई चीजें बनाई होंगी. ऐसे में अगर आप अपनी बालकनी, छत या आंगन में ताजी लौकी उगाना चाहते हैं? तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इसे लगाने का सही समय, थोड़ी सी देखभाल और सही तरीका के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर में आसानी से लौकी की सब्जी उगा सकते हैं.
लौकी लगाने का सही समय

लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसे साल में तीन बार अलग-अलग मौसम में उगाया जा सकता है.
- फरवरी से अप्रैल – जैसे ही सर्दी कम होने लगे और मौसम गरम हो, इस समय में लौकी लगाई जा सकती हैं.
- जून से जुलाई – मानसून की शुरुआत के साथ लौकी की लत तेजी से बढ़ती है.
- अक्टूबर से नवंबर – इस मौसम में ठंड बढ़ने लगती है, इसलिए आप पौधे को ठंड से बचाने के लिए ग्रीनहाउस या प्लास्टिक की टनल जैसे तरीकों से उगा सकते हैं.
घर में लौकी कैसे उगाएं?

- लौकी एक पौष्टिक सब्जी है जिसे आप घर की छत, बालकनी या आंगन में आसानी से उगा सकते हैं. इसके लिए आप एक गहरा गमला लें और उसमें मिट्टी, गोबर की खाद और बालू मिलाएं.
- इसके बाद अब लौकी के 1-2 बीज गमले की गहराई में बोएं. फिर गमले को ऐसी जगह रखें जहां 5-6 घंटे धूप मिले.
- इसके 20 दिनों बाद जब लौकी के पौधे से लत आए, तो इसे चढ़ाने के लिए लकड़ी या जाली का सहारा दें. इसके बाद आप रोज इसमें हल्का पानी और खाद डालें.
यह भी पढ़ें- How To Grow Jamun Tree: जामुन का पेड़ लगाने का सही तरीका और समय
लौकी लगाने के बाद फल कब आते हैं?
- लौकी के पौधे में बीज से 25-30 दिन बाद फूल आने लगते हैं. फूल आने के 7 से 12 दिन के बाद इसके फल भी बढ़ने लगता है और धीरे-धीरे ये पककर तैयार होते है.
- बीज बोने के करीब 60 से 80 दिनों में लौकी तोड़ने लायक हो जाती है.
- इसके अलावा, अगर पौधे को सही धूप, पानी मिलती रहे, तो फल जल्दी और अच्छी मात्रा में आते हैं.
यह भी पढ़ें- How To Grow Money Plant In Water: बालकनी को बनाना है सुंदर, इस तरह पानी में लगाएं मनी प्लांट
यह भी पढ़ें- How To Grow Papaya Tree: अब घर पर उगाएं ताजा और हरा-भरा पपीता, बस अपनाएं ये आसान टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










