मास्टरशेफ पंकज भदौरिया से जानें मिट्टी के बर्तन साफ करने का तरीका

Updated:
विज्ञापन
earthern ware

मिट्टी के बर्तन (AI Image)

How To Clean Clay Pots: मिट्टी के बर्तन धोने के लिए आप भी डिश वॉश या डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा करना छोड़ दें. मिट्टी के बर्तन पोरस होते हैं और डिटर्जेंट के केमिकल को अब्सॉर्ब कर सकते हैं इसलिए इन्हें सही तरीके से साफ करें. आइए जानते हैं मिट्टी के बर्तन को धोने का तरीका.

विज्ञापन

How To Clean Clay Pots: मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है और इन बर्तनों में बने खाने का स्वाद लाजवाब लगता है. मिट्टी के बर्तन में खाना धीरे-धीरे पकाया जाता है तो मसालों का स्वाद अच्छे से घुलकर खाने में समा जाता है. मिट्टी के बर्तन बहुत नाजुक होते हैं और इनकी सही सफाई और देखभाल बहुत जरूरी है. मिट्टी के बर्तन को धोने के लिए सही तरीका आप भी जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में जान पाएंगे. इस बारे में मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @masterchefpankajbhadouria पर एक पोस्ट में टिप्स शेयर किया है. 

नींबू का करें इस्तेमाल 

बर्तन से चिकनाई हटाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल करें. इसके लिए आप नींबू के स्लाइस को बर्तन में डालें. इसमें पानी डालें और बर्तन को गर्म कर लें. ऐसा करने से सारी चिकनाई ऊपर आ जाएगी. फिर इस पानी को आप फेंक दें. 

नमक और चावल का आटा का इस्तेमाल करें

बर्तन को साफ करने के लिए आप नमक और चावल का आटा का यूज करें. आप बर्तन में एक-एक चम्मच इन दोनों को डाल दें. अब इसमें थोड़ा सा पानी मिला दें. एक क्लीन स्क्रबर को लें. स्क्रबर की मदद से बर्तन को रगड़कर साफ कर लें. फिर पानी से धो लें. पानी से धोने के बाद साफ कपड़ा को लें और अच्छे तरीके से पोंछ लें. इसे बाहर ही रखकर अच्छे से सुखा लें नहीं तो नमी के कारण इसमें फंगस लग सकता है. सूखने के बाद ही स्टोर करें. 

फंगस को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स 

मिट्टी के बर्तन में फंगस लग गया है तो इसे हटाने के लिए आप 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, 1 चम्मच विनेगर को डाल दें. स्क्रबर की मदद से स्क्रब कर लें और फिर पानी से धोकर साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो 

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola