Rajgira Puri Recipe: हल्की भूख के लिए ट्राई करें स्वादिष्ट राजगिरा की पुरियां, सिंपल रेसिपी से फटाफट होगा तैयार

Published by : Rani Thakur Updated At : 03 Jan 2026 2:30 PM

विज्ञापन

राजगिरा पुरी रेसिपी (Image - Gemini)

Rajgira Puri Recipe: अगर आपको कभी हल्की भूख महसूस हो रही हो तो फिर आप राजगीरा की पुरी जरूर ट्राई करें. यह खाने में बहुत टेस्टी होती है.

विज्ञापन

Rajgira Puri Recipe: भारतीय घरों में आसानी से उपलब्ध होने वाली राजगिरा से नमकीन, मीठा, पूरी, पराठा और पकोड़ा आदि बनाया जाता है. राजगिरा में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, फोलेट और सेलेनियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. राजगिरा से बनी पुरी बहुत हेल्दी और टेस्टी होती है. जब कभी हल्की भूख लगे तो आप फटाफट राजगिरा की पुरियां बनाकर खा सकते हैं. इसे बनाने में समय बहुत कम लगता है. तो चलिए आज हम आपको स्वादिष्ट राजगिरा पुरी बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

राजगिरा पुरी बनाने की सामग्री

  • राजगिरे का आटा – 2 कप
  • आलू – 1 (उबला हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • सूखा आटा

इसे भी पढ़ें: Masala Puri Recipe: गरमा-गरम सब्जी के साथ परोसें मसाला पूरी, जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका

राजगिरा पूरी बनाने की विधि

  • राजगिरा पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप उबला आलू, नमक और राजगिरा आटा मिलाकर अच्छे से गूंथ लें.
  • आटा गूंथते समय ध्यान रखें कि उसमें पानी जरूरत के अनुसार ही डालें. वरना आटा गीला हो जाएगा.  
  • अब आप मीडियम साइज की पूरियां बेल लें. ध्यान रखें कि यह न तो ज्यादा मोटा हो या न ही ज्यादा पतला.
  • अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करके इसे तल लें.
  • अंत में अपनी पसंदीदा सब्जी या फिर चटनी के साथ आप इसे परोस सकते हैं.  
  • आप चाहें तो इसके साथ खाने के लिए धनिया पत्ती या टमाटर की चटनी बना सकते हैं.
  • राजगिरा की पूरियां अचार के साथ खाने में भी टेस्टी लगता है.  

इसे भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

इसे भी पढ़ें: Rainbow Puri Recipe: बच्चों की टिफिन हो या मेहमानों का स्वागत, रंग-बिरंगी रेनबो पूरियों के साथ हर मौके को बनाएं खास और मजेदार

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola