ePaper

महीने भर में बढ़ सकती है आपके बच्चों की हाइट, अपनाये ये घरेलू उपाय

Updated at : 13 Feb 2024 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
महीने भर में बढ़ सकती है आपके बच्चों की हाइट, अपनाये ये घरेलू उपाय

अगर आप भी अपने बच्चे की रुकी हुई हाइट की समस्या से परेशान हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप अपने बच्चो की हाइट को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Tips for Height Growth: छोटे बच्चों के जो पेरेंट्स होते हैं वे अक्सर उनकी रुकी हुई हाइट से परेशान रहते हैं. उन्हें डर रहता है कि कहीं उनके बच्चे उम्र के हिसाब से छोटे न रह जाएं. अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चो के हाइट की तुलना दूसरे बच्चों से करने लगते हैं जो बढ़ते समय के साथ उनके लिए परेशानी का कारण बन जाता है. ऐसे में अगर आपको भी अपने बच्चे की हाइट को लेकर कोई चिंता है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बच्चों के हाइट को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकते हैं.

undefined

एंटीऑक्सीडेंट्स में रिच तिल

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें जो तिल होता है वह मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, इसमें जो एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा होती है वह काफी ज्यादा होती है. एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा तिल में जिंक, कॉपर, आयरन और मैग्नीशियम की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है. तिल मल्टीविटामिन्स का नेचुरल सोर्स भी होता है जिस वजह से यह बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में काफी मदद करता है.

undefined

विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर बादाम

बादाम का इस्तेमाल हम सदियों से मेमोरी को शार्प करने के लिए किया जाता रहा है. बादाम बच्चों की मेमोरी को शार्प करने में भी काफी अहम भूमिका निभाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें बादाम में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो आपके बच्चे की हाइट ग्रोथ के लिए काफी जरुरी होता है. बादाम में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ई की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है जिस वजह से यह बच्चों की हाइट ग्रोथ में काफी मददगार साबित हो सकता है.

Also Read: Ginger Powder Benefits: सेहत का खजाना है अदरक का पाउडर
undefined

कैल्शियम से भरपूर फॉक्सनट्स

फॉक्सनट्स जिन्हें हम मखाने के नाम से भी जानते हैं. इनमें कैल्शियम और आयरन की जो मात्रा होती है वह काफी ज्यादा होती है. रेगुलर बेसिस पर इनका सेवन करने से आपके बच्चों की हड्डियां मजबूत हो जाती हैं. मखाने एनर्जी का भी एक काफी पॉवरफुल सोर्स है. ऐसे में बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

undefined

सौंफ के भी हैं कई फायदे

सौंफ के बारे में अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें इनमें विटामिन्स, मिनरल्स और फैटी एसिड्स की मात्रा भरपूर होती है. यह आपके शरीर के न्यूट्रिशन रिलेटेड जरूरतों को काफी आसानी से पूरा कर सकता है.

Also Read: बच्चों के लिए ये है पढ़ाई करने का सबसे सही समय, जानें क्या कहते हैं रिसर्च

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, सभी अमल करें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola