ePaper

Homemade Face Packs : टैनिंग से आप भी हैं परेशान, होममेड फेस पैक्स से पाएं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन

Updated at : 30 Jan 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
Summer Skincare Tips for Glowing and Fresh Skin

Summer Skincare Tips for Glowing and Fresh Skin

Homemade Face Packs : हम लाए हैं कुछ आसान और प्रभावी फेस पैक्स जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और अपनी त्वचा से टैनिंग हटाकर उसे फिर से ग्लोइंग बना सकते हैं.

विज्ञापन

Homemade Face Packs : क्या आपकी त्वचा तेज धूप और प्रदूषण के कारण डल और टैन हो गई है. क्या आप अपनी त्वचा को फिर से चमकदार और स्वस्थ बनाना चाहते हैं. तेज धूप और प्रदूषण के कारण त्वचा का टैन और डल होना एक आम समस्या है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं और इसके कारण चेहरे का रंग काला पड़ने लगता है. लेकिन अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम लाए हैं कुछ आसान और प्रभावी फेस पैक्स जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और अपनी त्वचा से टैनिंग हटाकर उसे फिर से ग्लोइंग बना सकते हैं.

चावल का आटा और शहद

चावल का आटा और शहद का फेस पैक टैनिंग को दूर करने में मदद करता है. फेस पैक बनाने के लिए चावल का आटा और शहद को एक साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं. 15 से 20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें. इस फेस पैक के नियमित उपयोग से आपकी त्वचा की टैनिंग दूर होगी और आपकी त्वचा एक समान और चमकदार रंग की हो जाएगी.

Also Read : Glowing Skin Tips : आपको चाहिए कुछ मिनटों में फेशियल जैसा ग्लो, तो लगाएं इस फेस पैक को

टमाटर और दही

टमाटर एक ऐसा फल है जो न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है. टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं. टमाटर फेस पैक बनाने के लिए टमाटर को मैश करके दही मिला लें. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक के लिए लगाएं और फिर फेस वाश कर लें. टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए इस फेस पैक का सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करें.

Also Read : Lipstick Hacks : लिपस्टिक लगाने से पहले जानें ये 7 हैक्स, पाएं सेलिब्रिटी जैसी परफेक्ट लिप्स

बेसन और हल्दी

बेसन त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है और हल्दी त्वचा को मॉइस्चराइज और नरम बनाती है और टैनिंग को दूर करने में मदद करती है. बेसन और हल्दी फेस पैक बनाने के लिए बेसन में हल्दी पाउडर और थोड़ा पानी मिला लें. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक रखें. इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. इस फेस पैक के नियमित इस्तेमाल से आपके चेहरे की टैनिंग खत्म हो जाएगी और चेहरा साफ हो जाएगा.

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola