ePaper

Homemade Face Pack: टैनिंग को कहें अलविदा,इस फल के फेस पैक से मिलेगा इंस्टेट ग्लो

Updated at : 09 Aug 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
Homemade Face Pack: टैनिंग को कहें अलविदा,इस फल के फेस पैक से मिलेगा इंस्टेट ग्लो

Homemade Face Pack: घर पर बनाए गए अनार फेस पैक से पाएं इंस्टेंट ग्लो, हटाएं टैनिंग और स्किन को बनाएं फ्रेश, मुलायम और जवां. जानिए 4 आसान और असरदार होममेड फेस मास्क रेसिपी.

विज्ञापन

Homemade Face Pack: गर्मियों में धूप और धूल की वजह से टैनिंग होना आम बात है जिससे चेहरा मुरझाया हुआ और बेजान लगने लगता है.अगर आप टैनिंग हटाकर स्किन पर इंस्टेंट ग्लो पाना चाहते हैं तो घर पर बना ये आसान फेस पैक आपकी मदद कर सकता है.इसमें इस्तेमाल होता है एक ऐसा फल जो स्किन को नेचुरली साफ और चमकदार बनाता है और वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के.

अनार और शहद फेस पैक

फायदा: स्किन को टाइट करता है और झुर्रियों को कम करता है और स्किन को जवां बनाए रखता है.

सामग्री

  • अनार पाउडर – 1.5 चम्मच
  • शहद – ½ चम्मच
  • दूध – ½ चम्मच

विधि

  • एक कटोरी में अनार पाउडर और शहद को मिक्स करें.
  • अब उसमें दूध मिलाएं और क्रीमी पेस्ट बना लें.
  • चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें.

अनार और दही फेस पैक

फायदा: स्किन को मुलायम बनाता है और पिग्मेंटेशन, दाग-धब्बों को हल्का करता है.

सामग्री

  • अनार पाउडर – 2 चम्मच
  • दही – 2-3 चम्मच

विधि

  • एक कटोरी में दोनों को अच्छी तरह मिलाएं.
  • तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं.
  • 15–20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें.

अनार, मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल फेस पैक

फायदा: टैनिंग हटाता है और स्किन का पीएच बैलेंस करता है और एलर्जी को भी शांत करता है़

सामग्री

  • अनार पाउडर – 1 चम्मच
  • मुल्तानी मिट्टी – 1–2 चम्मच
  • गुलाबजल – 2–3 चम्मच

विधि

  • अनार पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं.
  • गुलाबजल डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं.
  • चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें.

Also Read : Natural Glowing Skin: केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें ना,घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और ग्लोइंग स्किन

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

अस्वीकरण: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी प्रदान करता है. कृपया किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola