Cucumber Juice Recipe: हेल्दी और फ्रेश रहने के लिए घर पर इस तरह तैयार करें खीरे का जूस
Published by : Priya Gupta Updated At : 12 Sep 2025 8:27 AM
Cucumber Juice recipe (AI image)
Cucumber Juice Recipe: हेल्दी लाइफस्टाइल और बॉडी को एनर्जी और ताजगी देने के लिए खीरा का जूस बहुत फायदेमंद है. आइए जानें इसे घर पर आसानी से बनाने के बारे में.
Cucumber Juice Recipe: खीरे का जूस एक ऐसा ड्रिंक है, जिसे पीते ही आपके बॉडी को हल्कापन और ताजगी महसूस होगा. खीरा हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, इसमें पानी, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और एनर्जी भी देते हैं. इस जूस को पीने से पाचन बेहतर होता है, शरीर से गंदगी (टॉक्सिन) बाहर निकलती है और त्वचा साफ व ग्लोइंग दिखती है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, तो यह जूस आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा. ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने के बारे में.
खीरा का जूस बनाने के लिए सामग्री (Cucumber Juice Recipe in Hindi)
- खीरा – 2
- नींबू – 1 (रस)
- पुदीना पत्ते – 6-7
- शहद/चीनी – 1-2 चम्मच (स्वादानुसार)
- काला नमक – ½ चम्मच
- ठंडा पानी – 1 कप
यह भी पढ़ें: Pomegranate Juice: अनार में छुपा है चमकती त्वचा का राज, घर पर ऐसे तैयार करें जूस
यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक
यह भी पढ़ें: Dry Fruits Smoothie: एनर्जी से भरपूर हर सुबह के लिए ट्राई करें ये ड्राई फ्रूट्स स्मूदी
खीरा का जूस बनाने की विधि
- सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मिक्सर जार में खीरे के टुकड़े, पुदीना पत्ते और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें.
- इसे छलनी से छान लें, जिससे जूस साफ हो जाए.
- अब इसमें नींबू का रस, काला नमक और शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.
- तैयार हुए जूस को आप गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Pineapple Raita: अनानास से बनाएं कुछ हटकर, ट्राई करें ये पाइनएप्पल रायता की रेसिपी
यह भी पढ़ें: GUAVA CHUTNEY RECIPE: ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद अमरूद की चटनी
यह भी पढ़ें: Nimbu Pudina Sharbat Recipe: नींबू और पुदीने से बनाएं रिफ्रेशिंग ड्रिंक, जानें आसान रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










