Pineapple Raita: अनानास से बनाएं कुछ हटकर, ट्राई करें ये पाइनएप्पल रायता की रेसिपी 

Published by : Priya Gupta Updated At : 19 Jul 2025 2:08 PM

विज्ञापन

Pineapple Raita: आज हम आपको इस लेख में अनानास (पाइनएप्पल) से चाट नहीं, बल्कि इससे रायता बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में.

विज्ञापन

Pineapple Raita: जब भी बात हो मसालेदार, गरमा गरम बिरयानी के साथ कुछ खाने की तो उसके साथ रायता होना बहुत जरूरी है. ऐसे में होटल या घर पर अपने कई तरह के रायता खाए होंगे जैसे अनार के दाने का रायता और खीरे का रायता. ऐसे में आज हम आपको इस लेख में अनानास (पाइनएप्पल) के रायता बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये रायता हर डिश के साथ बहुत टेस्टी और मजेदार लगता है. तो चलिए जानते हैं इस लेख के माध्यम से पाइनएप्पल रायता बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. तो आइए जानें इसे बनाने की विधि के बारे में. 

पाइनएप्पल रायता बनाने के लिए सामग्री 

  • दही – 1 कप (ठंड और गाढ़ी)
  • अनानास (पाइनएप्पल) – आधा कप (कटे हुए छोटे टुकड़े)
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चीनी – 1 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
  • नमक – स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी हुई)

यह भी पढ़ें- Nimbu Ki Chutney: चावल हो या पराठा, बस 10 मिनट में बनाएं चटपटी नींबू की चटनी

यह भी पढ़ें- Dahi Mirch Recipe: खाने में चाहिए कुछ चटपटा, तो ट्राई करें दही मिर्च की खास रेसिपी

पाइनएप्पल रायता बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में दही को अच्छे से फेंट लें, जिससे वे अच्छे से स्मूथ हो जाए. 
  • अब उसमें कटे हुए पाइनएप्पल के टुकड़े डालें. 
  • इसके बाद उसमें भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक और चीनी डालें. फिर इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं. 
  • रायता को कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें, जिससे ये  ठंडा हो जाए. 
  • तैयार हुए रायता को परोसने से पहले ऊपर से कटी हुई धनिया पत्ती से सजाएं. 

यह भी पढ़ें- Gulkand Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से गुलकंद, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola