Home remedies: घर पर मैनीक्योर और पेडीक्योर, सुंदरता बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय

Published by : Rinki Singh Updated At : 06 Sep 2024 9:15 PM

विज्ञापन

Home remedies: जानिए घर पर ही मैनीक्योर और पेडीक्योर करने के सरल और प्रभावी घरेलू उपाय, जो आपके हाथ और पैरों को सुंदर, मुलायम और स्वस्थ बनाएंगे. इन घरेलू नुस्खों से आप अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं बिना महंगे सैलून में जाए.

विज्ञापन

Home remedies: हमारे हाथ और पैर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं, लेकिन अक्सर हम उनकी देखभाल की ओर ध्यान नहीं देते. अगर आप भी अपने हाथ और पैरों को सुंदर और स्वस्थ बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान घरेलू उपाय दिए गए हैं जिन्हें आप घर पर ही कर सकते हैं.

पानी से शुरुआत करें

सबसे पहले, अपने हाथ और पैरों को गुनगुने पानी में डालें. इसमें थोड़ा नमक या बेकिंग सोडा डाल सकते हैं. इससे त्वचा नर्म हो जाएगी और डेड स्किन सेल्स हट जाएंगे.

Also Read: Beauty Tips: आपके चेहरे को बूढ़ा बना देती है खाने की ये चीजें

Also Read: Beauty Tips: गुलाब की तरह खिल उठेगा आपका चेहरा, स्किनकेयर रूटीन में इस तरह करें गुलाबजल का इस्तेमाल

स्क्रब का उपयोग करें

अब एक अच्छे स्क्रब का इस्तेमाल करें. आप घर पर भी स्क्रब बना सकते हैं. इसके लिए शहद, नींबू, और चीनी को मिलाकर स्क्रब तैयार करें. इसे अपने हाथ और पैरों पर लगाकर हल्के हाथ से स्क्रब करें. यह त्वचा को साफ और मुलायम बनाएगा.

नाखूनों की सफाई, कटिंग और शेपिंग.

अपने नाखूनों को अच्छे से धोकर साफ करें. और किनारों को आराम से काटें और सॉफ्ट करें. काटने के बाद, उन्हें अपनी पसंद के अनुसार शेप दें. इसके लिए एक अच्छी नाखून फाइल का उपयोग करें.

हाथों की क्रीम

हाथों को सूखने से बचाने के लिए अच्छे मॉइश्चराइज़र का उपयोग करें. घर पर भी क्रीम बना सकते हैं, जैसे कि नारियल तेल, शहद, और जैतून तेल को मिलाकर.

पैरों की स्क्रबिंग

अपने पैरों को गुनगुने पानी में डालने के बाद, पैर की एड़ी और पंजे पर ध्यान दें. इन्हें अच्छे से स्क्रब करें ताकि डेड स्किन सेल्स निकल जाए.

पैरों की मसाज

अब पैरों की मसाज करें इसके लिए नारियल तेल, बादाम तेल या जैतून तेल का उपयोग करें. मसाज करने से रक्त संचार बेहतर होता है और पैर आराम महसूस करते हैं.

पैरों के नाखूनों की देखभाल

पैरों के नाखूनों को अच्छे से काटें और शेप दें. ध्यान रखें कि नाखूनों को काटते समय बहुत गहरा न काटें, इससे संक्रमण का खतरा हो सकता है.

नींबू और शहद का मास्क

एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद को मिला लें. इसे अपने हाथ और पैरों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. यह मास्क त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाएगा.

बेसन और दही का मास्क

एक चम्मच बेसन और दो चम्मच दही को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं. इसे हाथ और पैरों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. यह मास्क त्वचा को साफ और निखारने में मदद करता है.

विज्ञापन
Rinki Singh

लेखक के बारे में

By Rinki Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola