रोज-रोज समोसे और पकौड़े खाकर हो गए हैं बोर? शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये क्रिस्पी दाल कबाब

मिक्स्ड दाल कबाब Ai image
Mixed Dal Kebabs: अगर आप शाम के नाश्ते में स्वाद के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी. बाहर की फ्राइड चीजों से अलग यह ऑप्शन हर उम्र के लोगों के लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकता है. एक बार बनाकर देखिए, इसकी क्रिस्पीनेस और स्वाद दिल जीत लेंगे.
Mixed Dal Kebabs: शाम की चाय के साथ अगर कुछ गर्मागर्म और क्रिस्पी खाने को मिल जाए, तो पूरे दिन की थकान मिनटों में ही दूर हो जाती है. अगर आप हर दिन समोसे और पकौड़े ही खाते हैं, तो एक बार आपको कुछ नया और हेल्दी जरूर ट्राई करके देखना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ही रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही मिक्स्ड दाल कबाब बनाने की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये कबाब खाने में जितने टेस्टी और कमाल के होते हैं, उतने ही फायदेमंद सेहत के लिए भी माने जाते हैं. कई तरह के दालों के कॉम्बिनेशन से बने ये कबाब प्रोटीन से लोडेड होने के साथ ही बनाने में भी काफी ज्यादा आसान होते हैं. चाहे आपके घर पर अचानक गेस्ट आ जाएं या फिर बच्चों को शाम के समय हल्की सी भूख लगी हो, यह सिंपल रेसिपी हर मौके पर एकदम बेस्ट साबित होती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.
मिक्स्ड दाल कबाब के लिए जरूरी सामग्री
- मिक्स दाल – 1 कप, चना दाल, मूंग दाल, मसूर दाल और उड़द दाल बराबर क्वांटिटी में
- उबला आलू – 1 बड़े साइज का बाइंडिंग के लिए, अच्छे से मैश किया हुआ
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया – आधा कप बारीक कटा हुआ
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच, चटपटे स्वाद के लिए
- भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी – 2 से 3 बड़े चम्मच, क्रिस्पीनेस के लिए
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – कबाब को शैलो फ्राई करने के लिए
मिक्स्ड दाल कबाब बनाने का सबसे आसान तरीका
- मिक्स्ड दाल कबाब बनाने के लिए सबसे पहले सभी दालों को साफ करके पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें कम से कम 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. जब दाल अच्छी तरह फूल जाए, तो कुकर में हल्का सा नमक और बहुत थोड़ा सा पानी डालकर 1 से 2 सीटी आने तक उबाल लें. इस बात का ख्याल रहे कि दाल को ज्यादा गलाना नहीं है, बस वह सॉफ्ट हो जाए.
- इसके बाद उबली हुई दाल का एक्स्ट्रा पानी को अच्छी तरह से छान लें. अब दाल को मिक्सी में बिना पानी डाले दरदरा पीस लें और इसके बाद पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकालें.
- अब इस दाल में मैश किया हुआ उबला आलू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया डालें. इसके बाद लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और नमक मिलाएं. कबाब को क्रिस्पी बनाने के लिए इसमें ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी डालकर सभी चीजों को हाथ से अच्छे से मिक्स कर लें, जैसे आटा गूंथते हैं.
- इसके बाद तैयार मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा हाथ में लें और उसे गोल करते हुए टिक्की या कबाब का शेप दें. आप अगर चाहें तो इन्हें ओवल शेप भी दे सकते हैं.
- इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवे या पैन में 2 से 3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें. अब आंच को मीडियम करें और तवे पर कबाब रखें और फिर इन्हें दोनों तरफ से अलट-पलट कर तब तक सेकें जब तक कि इनका रंग गोल्डन ब्राउन और ऊपरी लेयर क्रिस्पी न हो जाए.
- अगर आप कबाब को और ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इन्हें फ्राई करने के बजाय एयर फ्रायर में भी बेक कर सकते हैं.
- आपकी गर्मागर्म, क्रिस्पी और प्रोटीन से लोडेड मिक्स्ड दाल कबाब बनकर बिल्कुल तैयार हैं. अब इन्हें प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें. शाम की कड़क चाय के साथ इसे तीखी हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
ये भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों की शाम की भूख का हेल्दी और टेस्टी समाधान, घर पर बनाएं यह क्रिस्पी स्नैक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










