खाने के बाद करें इन हर्बल टी का सेवन, मिलेंगे एक से बढ़कर एक जादुई फायदे

अगर आप चटपटे खाने के शौकीन हैं लेकिन साथ ही अपने सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो ये हैं कुछ हर्बल ड्रिंक्स जिनका सेवन आप रोज अपने खाने के बाद कर सकते हैं.
जब हम एक मसालेदार मील का सेवन करते हैं तो वो उस वक्त के लिए तो काफी स्वादिष्ट लगता है लेकिन बाद में उसके नुकसान सामने आ सकते हैं, इसलिए अगर आप को मसालेदार खाने के साथ अपने स्वास्थ्य को भी बैलेंस करना है, तो अपने खाने के बाद हर्बल टी का सेवन जरूर करें, इसके फायदे इतने हैं जो आप जानकर चौंक जाएंगे.
डाइजेशन में है फायदेमंद
पिपरमिंट और अदरक की चाय अगर आप बनाकर पीते हैं, तो इनमें मौजूद गुण आप के पाचन शक्ति के लिए बेहद फायदेमंद है.
ब्लोटिंग कम करने में है फायदेमंद
सौंफ की चाय आप के पेट में होने वाले ब्लोटिंग यानी सूजन को कम करने में मदद करती है. अक्सर गैस की समस्या के वजह से जब पेट में सूजन हो जाती है, उसे कम करने के लिए ये ड्रिंक बेहद फायदेमंद है.
नर्वस सिस्टम को करती है रिलैक्स
आप केमोमाइल और लैवेंडर के फूल को मिलाकर उसकी चाय बनाए सकते हैं, इनका मिश्रण बेहद ही गुणकारक होता है और हमारे शरीर के नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करने में मदद करता है.
वेट मैनेजमेंट में है फायदेमंद
अगर आप नॉर्मल चाय की जगह हर्बल टी का चुनाव करते हैं, तो ये आप के वेट मैनेजमेंट के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
ब्लड शुगर को करता है रेगुलेट
दालचीनी की चाय हमारे ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में काफी फायदेमंद साबित होती है, आप किसी हेवी मील के बाद इसका सेवन कर के अपने ब्लड सुगर लेवल को बैलेंस कर सकते हैं.
आप की सांस को रखता है ताजा
मिंट से बनी हर्बल चाय हमारे लिए एक नेचुरल ब्रेथ फ्रेशनर का काम करती है, कई बार कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं जिनके सेवन के बाद हमारे मुंह से एक अजीब सी बदबू आती है, ऐसे मामलों में खाने के बाद आप मिंट की चाय का सेवन कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




