Healthy Morning Tips: खाली पेट खा ली ये चीजें तो बढ़ सकती है एसिडिटी और गैस, दिनभर रहेगी तबीयत खराब

Updated:
विज्ञापन
healthy morning tips

AI generated image

Healthy Morning Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको गलती से भी खाली पेट नहीं करना चाहिए. इन चीजों के सेवन से आपको गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

Healthy Morning Tips: हमारा पूरा दिन कैसा होगा यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि हम सुबह नाश्ते में क्या खा रहे हैं या फिर किन चीजों का सेवन कर रहे हैं. हम सुबह के समय जो भी खा रहे हैं इसका असर हमारे मूड, हेल्थ और एनर्जी लेवल्स पर पड़ता है. आज के समय में हमारे पास खुद के लिए सोचने का भी वक्त नहीं है जिस वजह से अक्सर हम हड़बड़ी में सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिन्हें हमारे सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक माना जाता है. जब आप नाश्ते में इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपको गैस, एसिडिटी और यहां तक की सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको सुबह खाली पेट करने से हर कीमत पर बचना चाहिए. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

सलाद और कच्ची सब्जियां

सलाद और कच्ची सब्जियों का सेवन सेहत के लिए तो काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है लेकिन फिर भी आपको खाली पेट इनका सेवन करने से बचना चाहिए. इनमें फाइबर भले ही मौजूद हो लेकिन जब आप खाली पेट इनका सेवन करते हैं तो आपके शरीर के लिए इन्हें डाइजेस्ट कर पाना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. खाली पेट सलाद और कच्ची सब्जियों के सेवन से आपको गैस, पेट में भारीपन और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती है. इसके अलावा कई बार आपको जलन की समस्या से भी जूझना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Health Tips: इन बीमारियों में भूलकर भी न खाएं भिंडी, साइड इफेक्ट जानकर घूम जाएगा दिमाग

जूस और खट्टे फलों का सेवन

खट्टे फलों और जूस के सेवन को भी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. लेकिन फिर भी इन चीजों का सेवन खाली पेट काफी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है. खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जिस वजह से अगर आप इनका सेवन खाली पेट करते हैं तो इससे आपके पेट के लेयर पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. खट्टे फलों और जूस के सेवन से आपको पेट में दर्द, एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या हो सकती है.

ऑयली और स्पाइसी चीजों का सेवन

भूलकर भी आपको सुबह के समय खाली पेट ऑयली और मसालेदार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इन चीजों का सेवन आपके पेट के लिए काफी ज्यादा नुकसानदेह होता है. जब आप तीखे और मसालेदार चीजों का सेवन सुबह के समय करते हैं तो इससे आपके पेट के अंदरूनी लेयर पर काफी बुरा असर पड़ता है. इन चीजों के सेवन से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है. अगर आप सुबह के समय में कचौरी, समोसे, छोले भटूरे या फिर पराठे का सेवन करते हैं तो आपको आज ही इनका सेवन करना बंद कर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या होगा जब आप डिनर के बाद खाना शुरू कर देंगे सौंफ? जानें फायदे

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola