ePaper

Health Tips: इन बीमारियों में भूलकर भी न खाएं भिंडी, साइड इफेक्ट जानकर घूम जाएगा दिमाग

Updated at : 20 Jun 2025 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
bhindi

AI generated image

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको हैं तो ऐसे में आपको गलती से भी भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए. चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन

Health Tips: भिंडी का सेवन वैसे तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन, फिर भी कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको हैं तो आपको गलती से भी भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए. जब आप इन बीमारियों में भिंडी का सेवन करते हैं तो आपकी समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ सकती है. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

किडनी की बीमारी होने पर

अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है तो ऐसे में आपको गलती से भी भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए. इसका सेवन करने पर आपके गोल ब्लैडर में स्टोन की समस्या हो सकती है. अगर आपको किडनी की समस्या है लेकिन फिर भी आप भिंडी का सेवन करना चाहते हैं तो पहले आपको डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

ब्लोटिंग या फिर गैस की समस्या

अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर है तो ऐसे में आपको गलती से भी भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए. भिंडी में काफी ज्यादा फाइबर होता है जिस वजह से इसके ज्यादा सेवन से ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है. कई बार आपको इसके सेवन से कब्ज की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको गलती से भी भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए. भिंडी में काफी ज्यादा पोटेशियम पाया जाता है जिस वजह से इसके सेवन से आपकी यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है.

भिंडी से एलर्जी से होने पर

अगर आपको भिंडी के सेवन से एलर्जी की समस्या हो जाती है तो ऐसे में आपको इससे दूर रहना चाहिए. अगर आपको एलर्जी होते हुए भी इसका सेवन कर लेते हैं तो आपकी स्किन पर चकत्ते या फिर खुजली की समस्या हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Benefits of Jamun: जामुन का सेवन इन लोगों के लिए वरदान, बाजार में दिखे तो खरीद लें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola