ePaper

Healthy Kids Lunchbox Ideas: बिना बोर हुए बच्चे खाएंगे सब कुछ, ट्राई करें ये हेल्दी टिफिन रेसिपीज

Updated at : 07 Aug 2025 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
Healthy Kids Lunchbox Ideas: बिना बोर हुए बच्चे खाएंगे सब कुछ, ट्राई करें ये हेल्दी टिफिन रेसिपीज

Healthy Kids Lunchbox Ideas: ये 5 रेसिपीज न सिर्फ बच्चों को पसंद आएंगी बल्कि उनको भरपूर पोषण भी मिलेगा. तो तैयार हो जाइए टिफिन बॉक्स में भरिए प्यार, सेहत और स्वाद और देखिए कैसे हर दिन टिफिन लौटेगा खाली.

विज्ञापन

Healthy Kids Lunchbox Ideas: स्कूल के टिफिन में हर दिन एक जैसा खाना देखकर बच्चे अक्सर बोर हो जाते हैं और बिना खाए ही टिफिन वापस ले कर चले आते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब चिंता छोड़िए.आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसी मजेदार और हेल्दी टिफिन रेसिपीज जिन्हें आपके बच्चे बिना बोर हुए और बिना नखरे किए चट कर जाएंगे. ये रेसिपीज न केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि पोषण से भी भरपूर हैं.

  • वेज सैंडविच रोल्स :ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और उन्हें बेलन से थोड़ा चपटा कर लें. इस पर हरी चटनी लगाएं और पनीर, खीरा, टमाटर जैसी सब्जियों को कद्दूकस करके मिला लें. इसमें थोड़ा नमक और काली मिर्च डालें. अब इन सारी चीजों को ब्रेड पर रखकर रोल कर लें. इसे तवे पर थोड़ा मक्खन लगाकर सेक लें.
  • होममेड आटा पास्ता : बच्चे जब पास्ता मांगें तो मैदे की बजाय घर पर ही गेहूं के आटे से पास्ता बनाएं. इसमें ढेर सारी सब्जियां डालें और मसालेदार वेजिटेबल सॉस मिलाएं. ये पास्ता न सिर्फ टेस्टी होगा बल्कि हेल्दी भी होगा.
  • मूंग स्प्राउट्स चिल्ला : स्प्राउट्स प्रोटीन का खजाना हैं. इन्हें पीसकर बेसन के साथ मिलाएं और उसमें बारीक कटा पालक, प्याज, शिमलामिर्च और बीन्स मिलाकर एक मोटा बैटर तैयार करें. तवे पर घी में कुरकुरा चिल्ला सेंकें और धनिया की चटनी के साथ टिफिन में दें. झटपट बनने वाली ये रेसिपी सुबह की भागदौड़ में रामबाण है.
  • वेजीटेबल लोडेड अप्पम बाइट्स: हाई प्रोटीन और फाइबर रिच अप्पम बाइट्स आपके बच्चों को जरूर पसंद आएंगे. इसे बनाने के लिये आपको चना दाल, उड़द दाल और चावल को भिगोकर पीसना होगा और फिर रातभर फर्मेन्ट करना होगा. बैटर में गाजर, पत्ता गोभी, कॉर्न और हरा धनिया मिलाएं और अप्पम पैन में पकाएं. टमाटर की चटनी के साथ ये बाइट्स लाजवाब लगती हैं.
  • हंग कर्ड सैंडविच : गर्मियों में यह सैंडविच बच्चों के लिए एकदम परफेक्ट है. हंग कर्ड में मेयोनेज, कद्दूकस गाजर, पत्ता गोभी और कॉर्न मिलाएं.इसे ब्रेड में भरकर टोस्ट करें या ऐसे ही पैक करें. दही की ठंडक और प्रोबायोटिक गुण इसे टेस्टी और हेल्दी दोनों बनाते हैं.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

इनपुट : अश्लेषा मिश्रा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola