Brown Bread Recipe: मैदे और मिलावट की अब टेंशन नहीं, इस तरह आसानी से बनाएं हेल्दी और सॉफ्ट ब्राउन ब्रेड

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

AI generated image

Brown Bread Recipe: अगर आप घर पर ही हेल्दी ब्राउन ब्रेड बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा मददगार होने वाली है. आज हम आपको ब्राउन ब्रेड की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप चार दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं.

विज्ञापन

Brown Bread Recipe: ब्राउन ब्रेड एक हेल्दी ऑप्शन है जो आमतौर पर गेहूं के आटे से बनाई जाती है और सफेद ब्रेड की तुलना में अधिक फाइबर, आयरन और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है. बाजार में मिलने वाली ब्रेड में कई बार प्रिजर्वेटिव और केमिकल होते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. घर पर बने इस ब्राउन ब्रेड की खासियत यह भी है कि आप इसे एक बार बनाकर इसे चार दिनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. अगर आप घर पर हेल्दी और सॉफ्ट ब्राउन ब्रेड बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है.

ब्राउन ब्रेड बनाने की सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • मैदा – आधा कप (ऑप्शनल, सिर्फ सॉफ्टनेस के लिए)
  • यीस्ट – 1 और आधा छोटा चम्मच
  • गुनगुना पानी – तीन चौथाई कप
  • शहद या ब्राउन शुगर – 1 टेबल स्पून
  • नमक – 1 छोटा चम्मच
  • ऑलिव ऑयल या घी – 2 टेबल स्पून
  • दूध – एक चौथाई कप ब्रश करने के लिए
  • सीड्स तिल/ अलसी/ सूरजमुखी – ऊपर से लगाने के लिए (ऑप्शनल)

ये भी पढ़ें: Dalia Poha Recipe: जब से खाया है सुबह का नाश्ता बना सभी का फेवरेट, जानें कैसे बनाएं परफेक्ट दलिया पोहा

ये भी पढ़ें: Suji Chips Recipe: मिनटों में तैयार करें क्रंची और टेस्टी सूजी के चिप्स, जानें झटपट तैयार होने वाली रेसिपी

ब्राउन ब्रेड बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कटोरी में गुनगुना पानी लें, उसमें यीस्ट और शहद/ब्राउन शुगर डालें. इन्हें अच्छे से मिलाकर ढक दें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें. जब यह मिक्सचर झागदार हो जाए तो समझ लें कि यीस्ट एक्टिवेट हो गया है.
  • अब एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, थोड़ा सा मैदा (अगर इस्तेमाल कर रहे हों), नमक और ऑलिव ऑयल डालें. इसमें एक्टिवेट किया हुआ यीस्ट मिक्सचर डालें और धीरे-धीरे मिलाते हुए एक नरम आटा गूंथ लें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा और गुनगुना पानी डाल सकते हैं.
  • गूंथे हुए आटे को एक तेल लगे बाउल में रखें, ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाएं और गीले कपड़े से ढककर किसी गर्म जगह पर 1 से 1.5 घंटे के लिए रख दें. इससे आटा फूलकर दोगुना हो जाएगा.
  • अब फूल चुके आटे को हल्के हाथों से पंच करें ताकि एक्स्ट्रा हवा निकल जाए. इसके बाद फिर से कुछ मिनट के लिए गूंथें और ब्रेड के शेप में रोल करें. इसे एक ग्रीस किए हुए ब्रेड टिन में रखें.
  • अब ब्रेड टिन को फिर से 30 से 45 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा फिर से हल्का फूल जाए.
  • ओवन को पहले से 180°C पर प्रीहीट करें. इसके ब्रेड के ऊपर थोड़ा दूध ब्रश करें और चाहें तो ऊपर से कुछ हेल्दी बीज छिड़क दें. अब इसे 30 से 35 मिनट तक बेक करें या जब तक ब्रेड ऊपर से सुनहरी और अंदर से पक जाए.
  • ब्रेड को ओवन से निकालें और 10 मिनट के लिए टिन में ही ठंडा होने दें. इसके बाद वायर रैक पर निकाल कर पूरी तरह ठंडा करें. अब इसे स्लाइस करके बटर, जैम या सैंडविच के रूप में इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: Sabudana Tikki Recipe: न ज्यादा तेल की बर्बादी और न समय की, मिनटों में इस तरह बनाएं हेल्दी और कुरकुरी साबूदाना टिक्की

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola