ePaper

Ragi Uttapam Recipe: घटेगा वजन और कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल, रागी उत्तपम है हेल्थ और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Updated at : 13 Nov 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
ragi uttapam recipe

AI generated image

Ragi Uttapam Recipe: रागी उत्तपम एक ऐसा हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट है जिसे आप रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं. यह न केवल टेस्ट में बेहतरीन है बल्कि आपके शरीर को अंदर से स्ट्रॉन्ग और एक्टिव भी रखता है.

विज्ञापन

Ragi Uttapam Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो न सिर्फ खाने में टेस्टी हो बल्कि उतनी ही ज्यादा हेल्दी भी हो तो रागी उत्तपम आपके लिए सबसे बेस्ट और परफेक्ट ऑप्शन है. अगर आप रागी के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें इसे फिंगर मिलेट के नाम से भी जाना जाता है और इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर और कैल्शियम पाया जाता है. अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है और आप उसे कम करना चाहते हैं तो रागी से बनी यह डिश आपके लिए परफेक्ट है. जब आप इसका सेवन नियमित तौर पर करना शुरू करते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको रागी उत्तपम की आसान और हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

रागी उत्तपम बनाने की आवश्यक सामग्री

  • रागी का आटा – 1 कप
  • सूजी – एक चौथाई कप
  • दही – आधा कप
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा – 1 चुटकी या ऑप्शनल
  • प्याज – 1 बारीक कटी हुई
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – आधी बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • धनिया के पत्ते – थोड़े से काटे हुए
  • तेल या घी – पकाने के लिए

यह भी पढ़ें: Dahi Churmur Chaat Recipe: क्रिस्पी पापड़ी और ठंडी दही से बनाएं सबसे टेस्टी स्ट्रीट स्टाइल चुरमुर चाट, स्वाद ऐसा जिसे भूल पाना मुश्किल

यह भी पढ़ें: Aloo Pyaaz Kulcha Recipe: अब घर पर बनेगा पंजाबी स्टाइल आलू प्याज कुलचा, स्वाद ऐसा कि सभी कहेंगे वाह ये तो बहुत टेस्टी है!

रागी उत्तपम बनाने की आसान रेसिपी

  • रागी उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में रागी का आटा, सूजी और दही डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि इसका घोल न बहुत पतला हो और न बहुत गाढ़ा. अब इसमें नमक मिलाएं और इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  • जब तक बैटर सेट हो रहा है, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और धनिया काटकर एक प्लेट में रख लें.
  • इसके 15 मिनट बाद बैटर को चेक करें और अगर जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डालें. आप अगर चाहें तो इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल सकते हैं जिससे उत्तपम हल्का और फूला हुआ बनेगा.
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर हल्का तेल लगाएं. अब एक कलछी भर बैटर डालें और गोल आकार में फैलाएं. इस बैटर को ज्यादा पतला न करें और इसके ऊपर तैयार की हुई सब्जियां समान रूप से फैला दें और हल्के हाथ से दबा दें.
  • एक तरफ से गोल्डन होने पर उत्तपम को पलटें और दूसरी तरफ से भी हल्का क्रिस्पी होने तक सेंकें. अगर जरूरत हो तो थोड़ा तेल चारों ओर डालें.
  • तैयार रागी उत्तपम को नारियल की चटनी, सांभर या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें.

यह भी पढ़ें: Aloo Matar Paratha Recipe: सर्दियों की सुबह और शाम को आलू मटर पराठे के साथ बनाएं स्पेशल, स्वाद ऐसा कि पेट भर जाए पर मन न भरे!

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola