ePaper

Health Tips: क्या आपको भी है रील्स देखने की आदत, तो हो जाएं सावधान

Updated at : 12 Dec 2025 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
Health Tips for Side Effects of Reels

रील्स के साइड इफेक्ट्स (Image - Gemini)

Health Tips: रील्स देखने की आदत मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. समस्या है कि जिन लोगों को इसकी लत है उन्हें इस नुकसान की जानकारी नहीं रहती. इसलिए समय रहते सावधानी बरतना जरूरी है.

विज्ञापन

Health Tips: फोन में व्यस्त रहने की आदत तो आजकल हर किसी को हो चुकी है. रील्स देखने की आदत के कारण ही लोगों को फोन की आदत लग चुकी है. बच्चे से लेकर बड़े तक रील्स की लत के शिकार हो चुके हैं. लोगों की यह बुरी आदत उन्हें दिमागी तौर पर कमजोर बना रहा है. हर वक्त रील्स देखने की वजह से स्ट्रेस की समस्या हो सकती है. इससे लोगों के अंदर किसी काम को लेकर ध्यान केंद्रीत करने की क्षमता घटती है. हालांकि रील्स देखने वालों को यह जानकारी नहीं होती कि धीरे-धीरे उनके मानसिक स्वास्थ्य का नुकसान हो रहा है.  

रील्‍स देखने के नुकसान

  • रोजना रील्‍स देखने की लत से ध्‍यान केंद्रीत करने की क्षमता कम होती है.  
  • बहुत ज्यादा फोन चलाने से भी मेलाटोन‍िन हार्मोन का लेवल घटता जाता है. इस वजह से नींद और एनर्जी पर बुरा प्रभाव पड़ता है.
  • इस लत से मानसि‍क थकान और स‍िर दर्द की समस्‍या हो सकती है.
  • इस बुरी आदत से कोर्ट‍िसोल हार्मोन बढ़ने से स्‍ट्रेस लेवल बढ़ सकता है.
  • इस लत के शिकार लोगों की सामाजिक दूरी बनती है.

रील्‍स देखने की लत से छुटकारा पाने के उपाय

  • इस लत से बचने के लिए सोशल मीड‍िया ऐप्‍स पर टाइमर सेट करें.
  • अलर्ट आने पर आप ऐप बंद कर दें.
  • सप्ताह में एक दिन रील्स न देखने का प्लान अपनाएं.
  • रात को रोजाना सोने से कुछ घंटे पहले फोन का इस्‍तेमाल बंद कर दें.
  • रोजाना 10 म‍िनट वॉक और ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करें.
  • इसे लत से बचने के लिए आप फोन के नोटिफिकेशन्‍स को बंद करें.

इसे भी पढ़ें: Yoga Tips: योग करने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, वरना पर जाएगा पछताना

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola