ePaper

Health Tips: सुबह चाय पीने का आपको भी है शौक? तो हो जाएं सावधान 

Updated at : 03 Mar 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
Milk Tea

Milk Tea

Health Tips: करीब करीब हर लोगों को सुबह उठकर चाय पीने आदत होती हैं और बिना चाय पिएं उनके दिन शुरुआत नहीं होती है. लेकिन क्या आपको पता है सुबह बासी मुंह चाय पीना आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.

विज्ञापन

Health Tips: चाय हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है. ज्यादातर हर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय की चुस्की से ही करते हैं. उनका मानना है की चाय ना केवल ताजगी देती है बल्कि, उनके शरीर को मजबूती से भर देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है सुबह उठकर खाली पेट चाय पीने से शरीर के लिय नुकसान हो सकता है? तो आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे बासी मुंह चाय पीने के आपके सेहत में क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं. 

डिहाइड्रेशन की कमी 

सुबह खाली पेट चाय पीने से आपको डिहाइड्रेशन की कमी हो सकती है. चाय पीने से व्यक्ति को यूरिन अधिक होता है जिसके कारण शरीर से पानी बाहर निकलने से बॉडी में डिहाइड्रेशन की कमी हो सकती है. 

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Mental Health: आपके मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करेंगे ये छोटे बदलाव, आज ही करें ट्राय

ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण

पाचन तंत्र को नुकसान 

 चाय में कैफीन जैसे तत्व पाए जाते है, जो हमारे पाचन तंत्र पर प्रभाव डाल सकते है. खाली पेट या बासी मुंह अगर आप चाय पीते है, तो आपको एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्या हो सकती हैं. 

दांतों के लिए नुकसान 

सुबह खाली पेट चाय पीने से आपकी दांतों को काफी नुकसान हो सकता है. साथ ही दांतों में सड़न और बैक्टीरिया भी पैदा हो सकती हैं. बासी मुंह चाय पीने से आपके मुंह में बदबू की भी समस्या हो सकती है. 

नींद की कमी 

सुबह खाली पेट चाय पीने से आपको नींद की कमी हो सकती है. चाय में मौजूद कैफीन के कारण आपको नींद में रुकावट आ सकती हैं. जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं हैं.

मेटाबोलिक इंबैलेंस 

सुबह खाली पेट चाय पीने से आपका मेटाबोलिक सिस्टम खराब हो सकता है और यह आपके पेट दर्द जैसी समस्या का कारण बन सकता हैं.

चाय पीने का क्या है सही तरीका? 

रोज सुबह चाय पीने से  20 मिनट पहले आप एक गिलास पानी पिएं. यह करने से आप इसके होने वाले नुकसान से बच सकते हैं और हमारे शरीर में इसका गलत असर नहीं पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप जानते हैं सर्दियों में रोजाना एक ग्लास गर्म पानी पीने के फायदे? जानकर चौंक जाएंगे आप

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola