Harsingar Gardening Tips: सुंदर फूलों और खुशबू से भर जाएगा गार्डन, आसानी से लगाएं हरसिंगार का पौधा

Updated:
विज्ञापन
harsingar plant gardening tips

harsingar plant gardening tips ( AI Image)

Harsingar Gardening Tips: हरसिंगार या पारिजात का पौधा अपने खूबसूरत सफेद-नारंगी फूलों के लिए जाना जाता है. इस आर्टिकल से जानते हैं इसे लगाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Harsingar Gardening Tips: घर में लगे फूल पौधे घर की सुंदरता को बढ़ा देते हैं. एक ऐसा ही पौधा है इसके फूलों से आपका घर आंगन और बगीचा महक उठेगा. यह पौधा है हरसिंगार का जिसे पारिजात के नाम से भी जाना जाता है. यह पौधा अपने खूबसूरत सफेद-नारंगी फूलों के लिए जाना जाता है. इसके छोटे-छोटे फूलों की सुगंध बहुत खास होती है. अगर आप भी अपने घर में इसे लगाना चाहते हैं तो थोड़ी-सी देखभाल और सही तरीके से लगाने के टिप्स अपनाकर यह पौधा आसानी से बढ़ सकता है. इस आर्टिकल से जानते हैं हरसिंगार को लगाने के आसान टिप्स. 

सही जगह का चुनाव करें 

हरसिंगार को ऐसी जगह पर लगाएं जहां पर धूप आती हो. आप इसे घर के गार्डन या गमले में लगा सकते हैं. हरसिंगार को आप ऐसी जगह पर ���खें जहां पर 5 से 6 घंटे की धूप पौधे को मिल सके. हरसिंगार का पौधा अगर आप लगा रहे हैं तो इसके लिए बड़े गमले का इस्तेमाल करें. इस बात का ख्याल रखें कि गमले से पानी अच्छी तरह से निकलता हो नहीं तो पौधा खराब हो सकता है.

harsingar plant
Harsingar flowers ( ai image)

मिट्टी का चयन

किसी भी पौधे को बढ़ाने के लिए सही मिट्टी का होना जरूरी है. हरसिंगार का पौधे के लिए आप अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें. आप मिट्टी में रेत और खाद मिलाकर पौधे को लगाएं.

इस तरह से पौधा लगाएं

हरसिंगार का पौधा लगाने के लिए आप इसे नर्सरी से खरीद सकते हैं या आप इसे बीज से उगा सकते हैं. पौधे को गमले में मिट्टी में थोड़ा गड्ढा कर के लगाएं. हल्के हाथों से मिट्टी को दबा दें और पानी डालें. 

पानी दें

गर्मियों में नियमित पानी दें लेकिन बरसात और सर्दियों में पानी कम करें. पौधे में ज्यादा पानी देने से बचें. पानी कभी भी गमले या जड़ में जमा न होने दें. 

कटाई करें

पौधे की सूखी और खराब डालियों को समय-समय पर काटते रहें. इस से नए फूल और पत्ते अच्छी तरह निकलते हैं. 

यह भी पढ़ें: Methi Plant Gardening: अब घर पर उगाएं ताजी मेथी, जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स

यह भी पढ़ें: Best Herbs Plant For Gardening: गार्डन में लगाएं ये पौधे, हरियाली के साथ हेल्थ के लिए है फायदेमंद

यह भी पढ़ें: Guldaudi Plant Gardening Tips: रंग-बिरंगे गुलदाउदी के फूलों से बगीचे को बनाएं ब्यूटीफुल, इस तरीके से लगाएं पौधा

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola