Hariyali Teej Wishes: इन शुभकामनाओं से दें प्यार का पैगाम,जो सीधे दिल तक पहुंचेगा

Hariyali Teej Wishes: हरियाली तीज पर आप अपने पति, दोस्तों या परिवार के सदस्यों को बताएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं.
Hariyali Teej Wishes: हरियाली तीज का त्योहार खुशियों, प्यार और उमंग से भरा होता है.हम आपके लिए लाए हैं हरियाली तीज की कुछ ऐसी प्यारी शुभकामनाएं जो सिर्फ शब्द नहीं बल्कि प्यार का वो पैगाम हैं जो सीधे दिल तक पहुंचेगा. इन शुभकामनाओं से आप अपने पति, दोस्तों या परिवार के सदस्यों को यह बता पाएंगे कि वे आपके लिए कितने खास हैं.तो चलिए इस हरियाली तीज को और भी यादगार बनाने के लिए इन खूबसूरत संदेशों को देखें और साझा करें.
हरियाली तीज शायरी
हरियाली तीज आई है, सावन की बहार लाई है,
झूले पड़ गए पीपल की डालों पर,
सजन के संग हर सुघड़ बाई मुस्काई है
हरी चूड़ियों का रंग है प्यारा,
मेंहदी रचे हाथों का न्यारा,
हरियाली तीज है आज का त्यौहार,
खुशियों से भरा हर एक नजारा
सावन की फुहार है, दिलों का प्यार है,
तीज का ये त्यौहार हर नारी के लिए उपहार है,
सोलह श्रृंगार से सजी हर दुल्हन सी नारी,
साजन की बाहों में जैसे बहार सारी
तेरे नाम की मेंहदी रचाई है,
तीज की पूजा में थाली सजाई है,
दिल से मांगी है ये दुआ हमने,
तेरी लंबी उम्र, यही तीज पर फरमाई है.
सावन आया झूम के,
हरियाली लाई है छूम के,
तीज का त्यौहार है सुंदर,
हर नारी में है प्रेम घुल के.
हरियाली तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं, मेरी प्यारी सहेली यह तीज तुम्हारे जीवन में ढेरों खुशियां और समृद्धि लेकर आए.
सावन की घटा और तीज का त्योहार, आओ मिलकर मनाएं खुशियों की बहार! हरियाली तीज मुबारक हो.
मेंहदी की खुशबू, झूलों की बहार, आया है हरियाली तीज का त्योहार। तुम्हें और तुम्हारे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं
ईश्वर से कामना है कि यह हरियाली तीज तुम्हारी सारी मनोकामनाएँ पूरी करे और जीवन में खुशियों की हरियाली बनी रहे.
Also Read : Summer Water Intake Tips: गर्मियों में भी अगर आप कम पानी पी रहें हैं तो हो जायें सावधान
Also read : केमिकल टूथपेस्ट को कहें अलविदा,पीले दांत और बदबू से निजात दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक मंजन
also read : Health Tips : क्या आपको भी सर्दियों में लगती है गर्मी, तो हो जायें सावधान
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




