Hariyali Teej Special Recipe: अधूरा है इन जायकों के बिना हरियाली तीज, स्वाद ऐसा कि सालों बाद भी भूल नहीं पाएंगे, जानें रेसिपी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Aug 2025 4:47 PM

विज्ञापन

सबसे किनारे बायीं तरफ सूजी का हलवा बीच में मालपुआ और सबसे किनारे दायीं तरफ पूड़ी, Pic Credit- Chatgpt

Hariyali Teej Special Recipe: हरियाली तीज का त्योहार श्रृंगार और झूलों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा है, इस तीज पर बनाएं पारंपरिक व्यंजन जैसे सूजी का हलवा, केसरिया मालपुआ और बेड़मी पूड़ी, जो आपके परिवार के साथ त्योहार को और भी यादगार बना देंगे.

विज्ञापन

Hariyali Teej Special Recipe: रक्षा बंधन के बाद विवाहित महिलाएं हरियाली तीज को लेकर उसकी प्लानिंग और तैयारी करनी शुरू कर देती है. इसे लेकर श्रृंगार, मेंहदी समेत रंग बिरंगे कपड़े की खरीदने की चहल पहल दुकानों और बाजारों में साफ दिखाई देती है. हालांकि खरीदारी के साथ इस पर्व की एक और खास बात होती है वह घर में स्वादिष्ट व्यंजनों की थाली तैयार करना. अगर आप भी इस बार हरियाली तीज को खास बनाने की सोच रही हैं, तो आपको यहां दी गई पारंपरिक रेसिपीज जरूर ट्राई करना चाहिए. क्योंकि ये तीनों व्यंजन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाएंगे बल्कि परिवार के साथ आपके त्योहार को यादगार भी बना देंगे.

सूजी का हलवा

सामग्री

⦁ सूजी – 1 कप
⦁ घी – आधा कप
⦁ चीनी – आधा कप
⦁ पानी – 2 कप
⦁ इलायची पाउडर – आधा चम्मच
⦁ ड्राई फ्रूट्स – आधा कप

Also Read: Hartalika Teej Special Sweet Recipe: गौरी शंकर को लगाएं भोग दूध मलाई से बनाएं एक नहीं 3 रेसपी – लड्डू घेवर और मावा कचौरी

सूजी का हलवा बनाने का तरीका

सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें और सूजी को धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें. फिर एक अलग बर्तन में पानी और चीनी उबाल लें. अब धीरे-धीरे ये पानी सूजी में डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें. गाढ़ा होने पर इलायची पाउडर और मेवे डालें. गर्मागर्म हलवा परोसें.

केसरिया मालपुआ

सामग्री

⦁ मैदा – 1 कप
⦁ सूजी – आधा कप
⦁ दूध – 1 कप
⦁ चीनी – 1 कप
⦁ केसर – 7 धागे
⦁ घी – तलने के लिए
⦁ इलायची पाउडर – आधा चम्मच
⦁ मेवे – स्वाद अनुसार

सूजी का हलवा बनाने का तरीका

सबसे पहले मैदा और सूजी मिलाकर दूध डालें और बैटर तैयार करें. उसमें केसर और इलायची डालकर 20 मिनट ढककर रख दें. कड़ाही में घी गरम करें और बैटर से गोल आकार के मालपुए तल लें. चाशनी तैयार करके मालपुओं को उसमें 5 मिनट डुबोकर रखें. इसके बाद ऊपर से मेवे डालकर परोसें.

बेड़मी पूड़ी

सामग्री

⦁ गेहूं का आटा – 2 कप
⦁ सूजी – आधा कप
⦁ उड़द की दाल – 2 चम्मच (भिगोकर पीसी हुई)
⦁ हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
⦁ अदरक – 1 चम्मच
⦁ हींग – 1 चुटकी
⦁ लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
⦁ हल्दी – आधा चम्मच
⦁ नमक – स्वाद अनुसार
⦁ तेल – तलने के लिए

बेड़मी पूड़ी बनाने का तरीका

सभी सूखी सामग्री यानी कि गेंहूं का आटा और सूजी को एक बर्तन में मिलाएं. अब उसमें उड़द दाल, हरी मिर्च और अदरक डालें. फिर फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें और 20 मिनट तक ढककर रख दें. फिर गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बेलकर गर्म तेल में पूड़ियां तलें. फिर इसे आलू की सब्जी के साथ गरमा गरम परोसें.

Also Read: Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज पर हाथों की रौनक बढ़ाएंगी ये खास AI मेहंदी डिजाइन्स

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola