Hariyali Teej Mehndi Design: इस हरियाली तीज आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
Published by : Shinki Singh Updated At : 30 Jun 2025 5:08 PM
Hariyali Teej Mehndi Design : हरियाली तीज के लिए ढूंढ रही हैं बेस्ट मेहंदी. पाएं ट्रेंडी अरेबिक, फ्लोरल और मिनिमलिस्टिक डिजाइन. अपनी स्टाइल को दें नया लुक.
Hariyali Teej Mehndi Design: हरियाली तीज का त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ और व्रत का ही नहीं होता है बल्कि सजने-संवरने का भी खास मौका होता है. ऐसे में हाथों की मेहंदी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है.

चाहे आपको सिंपल डिजाइन पसंद हो या फुल हैंड आर्ट हम आपके लिये लाये हैं कुछ खास ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन.

मोर डिजाइन: मोर की आकृति वाली मेहंदी हरियाली तीज पर बहुत ट्रेंड में रहती है. इसे हाथ की हथेली में बनाया जाता है और इसका पंख डिजाइन पूरे हाथ में फैलाया जा सकता है.

मंडला डिजाइन: मंडला यानी गोल घेरा डिजाइन. यह बहुत ही क्लासिक और साफ-सुथरा लगता है. इस डिजाइन को हाथ के बीच में गोल बनाकर उसके चारों ओर बेल या डॉट्स से सजाया जाता है.

फूल-पत्तियों वाली डिजाइन : इस डिजाइन में छोटे-छोटे फूल और पत्तियां हाथों पर बनाई जाती हैं. ये बहुत सुंदर लगती है और लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता़ इसे आप आगे और पीछे दोनों हाथों में लगा सकती हैं.

जाल वर्क या चेक पैटर्न : ये डिजाइन बहुत डिटेल्ड और खूबसूरत लगते हैं.भरे हुए हाथ पसंद करने वालों के लिए यह परफेक्ट है.

अरेबिक डिजाइन : इस डिजाइन में मेहंदी को तिरछे तरीके से लगाया जाता है.यानी एक साइड से दूसरी साइड तक बेलों और फूलों का पैटर्न बनता है.यह जल्दी लग जाती है और दिखने में बहुत स्टाइलिश लगती है.

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










