Hairstyles For Saraswati Puja:हर कोई देखेगा बस आपकाे,2 मिनट में बनाएं 3 स्टाइलिश हेयरस्टाइल

Hairstyles For Saraswati Puja
Hairstyles For Saraswati Puja : बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के लिए बेस्ट 3 हेयरस्टाइल आइडियाज. साड़ी, सूट और लहंगे पर जचने वाले ये आसान हेयरस्टाइल्स बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती. देखें बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.
Hairstyles For Saraswati Puja: सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी के दिन हर लड़की खास लगना चाहती है. पीले रंग की खूबसूरत साड़ी या एथनिक सूट पहनने के बाद सबसे बड़ी उलझन यह होती है कि बालों को कैसे संवारा जाए.अक्सर पूजा की भागदौड़ और सुबह की जल्दी में हमारे पास इतना टाईम नहीं होता कि हम अच्छा सा हेयरस्टाइल बना पायें.

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं हैं. आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए हम आपके लिए लाए हैं 3 ऐसे सुपर स्टाइलिश और आसान हेयरस्टाइल्स जिन्हें आप घर पर खुद से सिर्फ 2 मिनट में बना सकती हैं.इन्हें बनाने के बाद हर कोई बस आपको ही देखता रह जाएगा.

फ्लोरल साइड ब्रेड (Floral Side Braid): यह हेयरस्टाइल साड़ी पर सबसे ज्यादा जचता है और बसंत पंचमी के वाइब्स के लिए एकदम सही है.सारे बालों को एक तरफकरके ढीली चोटी गूंथ लें.चोटी के हर मोड़ पर छोटे-छोटे पीले गेंदे के फूल या जिप्सी फ्लॉवर्स लगाएं. यह आपको एक फ्रेश और ट्रेडिशनल लुक देगा.

हाफ-अप विथ पफ (Half-Up with Puff) :अगर आप अपने बाल खुले रखना चाहती हैं तो यह स्टाइल आपके लिए है.सामने के बालों का छोटा सेक्शन लेकर हल्का सा बैक-कोम्बिंग करें और एक छोटा पफ बनाकर पिनअप कर दें.बाकी खुले बालों को नीचे से हल्का सा कर्ल कर लें. यह साड़ी और सूट दोनों पर बहुत एलीगेंट लगता है.

लो मेसी बन (Low Messy Bun): जो लड़कियां क्लासिक और मॉडर्न लुक चाहती हैं उनके लिए यह बेस्ट है. गर्दन के पास बालों की एक लूज पोनीटेल बनाएं और उसे घुमाकर जूड़े का आकार दें.जूड़े के चारों ओर एक पीला गजरा लपेटें. इससे पूरे दिन बाल भी नहीं उलझेंगे.

Also Read : Hairstyles for Indian Wedding: हर निगाह ठहर जाएगी आप पर, ये हेयरस्टाइल्स बना देंगे आपको पार्टी का स्टार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




