ePaper

Hair Care Tips: दही से करें बालों की केयर, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

Updated at : 23 Sep 2025 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
Beautiful hair tips

hair tips ( AI Image)

Hair Care Tips: खूबसूरत बाल पाना हर कोई चाहता है. इसके लिए आप किचन में आसानी से मिलने वाले दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इससे हेयर मास्क को बना सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: सुंदर, चमकदार और मजबूत बाल पाना हर किसी की चाहत होती है. इसके लिए लोग महंगे प्रोडक्टस से लेकर घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं. प्रदूषण, केमिकल प्रोडक्टस, तनाव और गलत खान-पान से बाल अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगते हैं. ऐसे में महंगे ट्रीटमेंट्स पर पैसा खर्च करने के बजाय रसोई में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करने से बालों को सुंदर और चमकदार बना सकते हैं. दही किचन में बहुत ही आम है और ये बालों के लिए फायदेमंद होता है. ये बालों से डैंड्रफ, रूखेपन जैसी परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है. तो आइए जानते हैं दही से बने कुछ आसान और असरदार हेयर मास्क. 

दही और शहद हेयर मास्क

दही और शहद का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप दही में शहद को मिक्स करें. इस पेस्ट को बालों में लगा लें. इसे आप कुछ देर तक लगा कर रखें और इसके बाद आप बाल को धो लें. इस हेयर मास्क से बाल चमकदार बनते हैं. 

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: उलझे और रूखे बाल? इस परेशानी को दूर करने के लिए इन तरीकों का करें इस्तेमाल

दही और मेथी हेयर मास्क

आप बालों की समस्या को दूर करने के लिए दही और मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा है और डैंड्रफ की समस्या को भी दूर करने में सहायक है. इसको बनाने के लिए आप थोड़े से मेथी दाने को कुछ घंटे के लिए भिगो दें. मेथी दाने को पीसकर पेस्ट बना लें और 2 चम्मच दही में मिक्स कर दें. इसे बालों में लगा लें और आधे घंटे के बाद बालों को अच्छे से धो लें. 

दही और प्याज का रस हेयर मास्क

बालों की झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए दही और प्याज के रस का यूज कर सकते हैं. आप दही में प्याज के रस को मिक्स करें. इसे बालों में लगाएं. इसे आप आधे घंटे तक लगा कर रखें और फिर अच्छे से धोकर साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: अब ड्राई हेयर नहीं, बालों को बनाएं मुलायम, अपनाएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: नीम से करें बालों की केयर, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola