Hair Care Tips: सोते समय बाल बांधना सही या गलत? जानें सच्चाई, फायदे और नुकसान!

Pic Credits: pexels
Hair Care Tips: अगर आप रात को सोते समय अपने बालों को बांध लेती हैं तो पहले आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं.
Hair Care Tips: हर लड़की का ख्वाब होता है कि उसके बाल हमेशा खूबसूरत रहे. इस इच्छा को पूरा करने के लिए लड़कियां हर तरकीब अपनाती हैं. अक्सर सभी तरीके अपनाने के बाद भी कुछ ऐसी गलतियां होती है जिन्हें दोहराने की वजह से भी किसी भी प्रोडक्ट या फिर नुस्खे का फायदा नहीं देखने को मिलता है. कई बार हम डायट में गलती करते हैं तो वहीं, कई बार लाइफस्टाइल में गड़बड़ी की वजह से बालों का झड़ना और डैमेज होना बंद नहीं होता है. जब आप बालों को हेल्दी रखने के लिए हर तरीका अपनाते हैं लेकिन आपका फायदा नहीं मिलता तो आपके दिमाग में यह सवाल आता है कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है. आज की यह आर्टिकल उन लड़कियों के लिए काफी काम की होने वाली है जो रात को सोते समय अपने बालों को बांधकर सोना पसंद करती है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि क्या आपको रात को सोते समय बालों को बांधना चाहिए या फिर उन्हें खुला छोड़ देना चाहिए. आज हम इसके फायदे और नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं.
सोते समय बालों को बांधने के फायदे
जब आप रात को अपने बालों को बांधकर सोते हैं तो इससे वे उलझने से बचे हुए रहते हैं और झड़ते भी कम हैं. अगर आप बालों को टूटने या झड़ने से बचाकर रखना चाहते हैं तो हल्की चोटी या फिर बन बनाना चाहिए. इसके अलावा जब आपके बाल बंधे हुए होते हैं तो आपके बाल बिस्तर पर फैलते भी नहीं है. जब ऐसा होता है तो आपके बाल पसीने और धूल की समस्या से भी बची रहती है. अगर आपको मुंहासों की समस्या होती है तो भी आपको अपने बालों को बांधकर सोना चाहिए. बंधे हुए बाल चेहरे पर कम आते हैं जिससे आपकी स्किन पर मुंहासे और इरिटेशन की समस्या कम हो सकती है.
बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल
सोते समय बालों को बांधने के नुकसान
जब आप अपने बालों को सोते समय बांधते हैं तो ऐसे में उनपर काफी ज्यादा प्रेशर पड़ता है. ऐसा होने की वजह से आपके बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. इसके अलावा काफी जोर से बंधे हुए बाल सिर में दर्द का भी कारण बनते हैं. बता दें जब आप नियमित तौर पर बालों को बांधकर सोते हैं तो आपके बालों के रूट्स कमजोर होते हैं और आपकी हेयरलाइन पीछे जाती चली जाती है.
बालों को खुला रखें या बांधकर?
अगर आप सोते समय अपने बालों को बांधकर सोती हैं तो आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप उसे ढीले बांधें. बालों को बांधने के लिए हमेशा साटन या फिर सिल्क बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आपको कभी भी कॉटन के बैंड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: गंजेपन के डर को कहें हमेशा के लिए अलविदा! ये उपाय रखेंगे बालों को उम्रभर घना और खूबसूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










