ePaper

Hair Care Tips: बालों के टूटने और स्प्लिट एंड्स से हैं परेशान? ये टिप्स जरूर आएंगे आपके काम

Updated at : 10 Aug 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
hair care tips for split ends

AI generated image

Hair Care Tips: अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं या फिर उनमें स्प्लिट एंड्स हो गए हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको जो ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इन समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों की खूबसूरती बढ़ाने में उनकी सेहत बहुत जरूरी होती है. लेकिन कई बार बालों के टूटने और स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम हो जाती है, जिससे बाल कमजोर दिखने लगते हैं और जल्दी खराब हो जाते हैं. इन दोनों ही प्रॉब्लम्स की वजह से हमारे बाल काफी तेजी से झड़ने भी लग जाते हैं और देखते ही देखते कई बार गंजेपन का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान और कारगर तरीके बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप बालों को टूटने और स्प्लिट एंड्स से बचा सकते हैं.

बाल टूटने के कारण

बाल टूटने के कई कारण हो सकते हैं जैसे गलत तरीके से बालों की देखभाल, ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, गलत डायट, बालों पर बार-बार हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल और पॉल्यूशन. साथ ही स्ट्रेस और हार्मोनल चेंजेस भी बालों को कमजोर कर सकती हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें स्प्लिट एंड्स तब होते हैं जब बालों के सिरे कमजोर हो जाते हैं और दो हिस्सों में बंट जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Remedy: बालों का झड़ना अब लगेगा सपना! अपनाएं ये जबरदस्त उपाय और पाएं घने-लंबे बाल

यह भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

बालों की सही देखभाल कैसे करें

सबसे पहले बालों को धीरे-धीरे और सावधानी से धोएं. जब बाल गीले हों तो उन्हें जोर से रगड़ना या कंघी करना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है. बाल धोते समय हल्के और बालों के टाइप को ध्यान में रखते हुए शैंपू का इस्तेमाल करें. बाल धोने के बाद कंडीशनर लगाना न भूलें, क्योंकि यह बालों को सॉफ्ट और स्ट्रॉन्ग बनाता है.

स्प्लिट एंड्स से बचने के तरीके

स्प्लिट एंड्स से बचने के लिए बालों के एंड्स को रेगुलर बेसिस पर ट्रिम करवाएं. आपके ऐसा करने से बालों के टूटने की समस्या कम होती है. आप घर पर भी अपने बालों के एंड्स को काट सकते हैं या महीने में एक बार सैलून में जाकर ट्रिम करवा सकते हैं. इसके अलावा, बालों को गर्म पानी या हीटिंग टूल्स से बचाएं क्योंकि यह बालों को कमजोर और रूखा बना देता है.

यह भी पढ़ें: Dyed Hair Care: बालों में कलर नहीं टिकता ज्यादा दिनों तक? लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

नेचुरल ऑयल्स का इस्तेमाल करें

बालों की देखभाल के लिए नारियल तेल, आंवला तेल, अरंडी तेल जैसे नेचुरल ऑयल्स का इस्तेमाल करें. तेल लगाने से बालों को न्यूट्रिशन मिलता है और वे मजबूत होते हैं. हफ्ते में कम से कम दो बार ऑइलिंग की आदत डालें. तेल लगाने के बाद हल्का मसाज करें जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और बालों की जड़ें मजबूत होंगी.

सही डायट और पानी पीना

बालों को हेल्थ रखने के लिए अच्छा और बैलेंस्ड डायट बहुत जरूरी है. अपने डायट में प्रोटीन, विटामिन-ई, विटामिन-बी और आयरन से भरपूर भोजन शामिल करें. दूध, अंडा, हरी सब्जियां, मेवे, और दाल बालों के लिए फायदेमंद होते हैं. साथ ही दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बालों की मॉइस्चर बनाए रखने में मदद करता है.

स्ट्रेस से बचाव करें

स्ट्रेस भी बालों के टूटने का एक बड़ा कारण है. इसलिए अपनी रूटीन में योग, मेडिटेशन या लाइट एक्सरसाइज को शामिल करें. ये आपके मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों के लिए अच्छे माने जाते हैं और बालों को भी हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Reason: तेजी से और गुच्छे में झड़ रहे हैं बाल? शैंपू नहीं, ये 6 गलतियां बन रही हैं असली वजह

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola