Hair Care Tips: हर लड़की का सपना अब होगा पूरा, इन हेयर ऑइल्स की मदद से घुटनों तक लंबे हो जाएंगे बाल

Updated:
विज्ञापन
oils for longer and thicker hair

AI Generated Image

Hair Care Tips: अगर आप लंबे और घने बालों की चाहत रखते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर ऑइल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपके बाल कुछ ही समय में घुटनों तक लंबे और घने हो जाएंगे. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हर लड़की की यह चाहत होती है कि उसके बाल लंबे, घने होने के साथ ही खूबसूरत भी हों. अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए अक्सर लड़कियां हर तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है. कई बार इन प्रोडक्ट्स में केमिकल मौजूद होता है जिस वजह से उन्हें फायदे की जगह पर नुकसान होने लगता है. आज की यह आर्टिकल उन लड़कियों के लिए काफी काम की होने वाली है जो बिना किसी केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल हेयर ऑइल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपके बाल काफी कम समय में घुटनों तक लंबा कर सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कोकोनट ऑइल

हमने आपको एक बार या फिर दो बार नहीं बल्कि 10 बार बताया होगा कि आपके बालों के लिए नारियल का तेल कितना ज्यादा फायदेमंद है. अगर आपको बालों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप नारियल के तेल का इतेमाल कर सकते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से लंबे और घने तो होते ही बल्कि साथ ही आपको ड्राई स्कैल्प की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है. यह आपके बालों को शाइनी बनाने में भी मदद करता है.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

आल्मंड ऑइल

अगर आपको हेयर फॉल की समस्या है तो ऐसे में आपको आल्मंड ऑइल यानी कि बादाम के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके नियमित इस्तेमाल से आपके बाल लंबे और मजबूत हो जाते हैं. इसके इस्तेमाल से आपके बाल घने भी हो जाते हैं. अगर आप अपने बालों के हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते है तो आपको बादाम के तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

कैस्टर ऑइल

गर्मियों के इन दिनों में आपको अपने बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए कैस्टर यानी कि अरंडी के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. यह आपके बालों को झड़ने से रोकने में काफी हद तक मदद कर सकता है. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप जब इसका इस्तेमाल अपने बालों पर करें तो इसे किसी अन्य हेयर ऑइल के साथ जरूर मिला लें.

ये भी पढ़ें: Dyed Hair Care: बालों में कलर नहीं टिकता ज्यादा दिनों तक? लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola