ePaper

Hair Care Tips: झाड़ू जैसे बालों को दें रेशमी निखार, कलौंजी से करें जादुई इलाज

Updated at : 16 Apr 2025 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
hair care tips

hair care tips(ai image)

Hair Care Tips: बालों से जुड़ी समस्यों से हर हर लोग परेशान रहते हैं. हर कोई चाहता है उनके बाल लंबे, घने, मजबूत और काला रहें. ऐसे में आज हम आपको ऐसी चमत्कारी चीज के बारे में बताने जा रहे है जो आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद है.

विज्ञापन

Hair Care Tips: अगर आप बिना केमिकल्स के अपने बालों को काला या मजबूत करना चाहते हैं, तो आप घर के किचन में रखी कलौंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें सफेद होने से भी रोकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कलौंजी से बालों को काला और मजबूत रखने के उपाय. 

कलौंजी और आंवला 

आंवला में विटामिन C भरपूर रहता है, जो बालों को लंबा और मजबूत बनाए रखता है. इसके लिए आप 2 चम्मच और 2 चम्मच आंवला पाउडर लें. फिर इसमें आप नारियल या जैतून का तेल डालकर धीमी आंच पर पकाएं और ठंडा करके छान लें. अब इस मिश्रण को अपने बालों पर अच्छे से लगाएं और 1 घंटे बाद या रातभर के बाद धो सकते हैं. ये आपके बालों को अच्छे से पोषण देने में मदद करता है, साथ ही सफेद होने से भी बचाता है. 

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: कुछ हफ्तों में बदलें अपने बालों की हालत, अपनाएं ये आसान हेयर केयर रूटीन

कलौंजी का पानी 

इसके लिए आपको 1 चम्मच कलौंजी को रातभर 1 कप पानी में भिगाना पड़ेगा. फिर इसे सुबह को उबालकर ठंडा कर ले. इस पानी से बालों को अच्छे से धोएं. अगर आप अपने बाल पर तेल नहीं लगाना चाहते हैं, तो ये सबसे बेस्ट तरीका है आपके बालों को नमी और शाइनी बनाने का. इसके बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पानी को हर शैम्पू के बार इस्तेमाल कर सकते हैं.

कलौंजी और प्याज का रस 

प्याज में सल्फर पाया जाता है, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाए रखता है. इसके लिए आप 2 प्याज का रस निकाल लें, फिर इसमें कलौंजी का पाउडर मिलाएं. अब इसके पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें. ये तरीके आप हफ्ते में 2 बार जरूर करें. इससे आपकी बालों की ग्रोथ जबरदस्त होगी. 

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बिना केमिकल के सफेद बालों का पक्का इलाज, घर में रखी सिर्फ इस चीज का करें इस्तेमाल 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola