Hair Care Tips: बाल होंगे इतने खूबसूरत और हेल्दी की सभी हो जाएंगे आपके फैन, ये होममेड हेयर मास्क किसी जादू से कम नहीं

AI generated image
Hair Care Tips: आज हम आपको घर पर बनाये गए कुछ ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित इस्तेमाल से आपके बाल बेहद ही खूबसूरत, घने और हेल्दी हो जाएंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.
Hair Care Tips: खूबसूरत, घने और लंबे बालों की चाहत हर लड़की हो होती है और इस चाहत को पूरा करने के लिए वे अक्सर कई तरह के प्रोडक्ट्स और तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. जब आपके बाल खूबसूरत और हेल्दी होते हैं तो ऐसे में हम खुद में एक अलग कॉन्फिडेंस महसूस करते हैं और टेंशन फ्री भी. आज की यह आर्टिकल उन लड़कियों के लिए काफी काम की होने वाली है जो ज्यादा पैसे खर्च किये बिना खूबसूरत, घने और हेल्दी बाल पाना चाहती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित इस्तेमाल से आपको बाल सिर्फ खूबसूरत नहीं होते बल्कि साथ ही हेल्दी भी हो जाते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.
अंडे और दही का इस्तेमाल
अगर आप अपने बालों को हेल्दी और डैमेज फ्री बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको अंडे और दही से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. अंडे में प्रोटीन पाया जाता है जबकि दही लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है. जब आप इन दोनों ही चीजों को मिलाकर इनका इस्तेमाल अपने बालों पर करते हैं तो इससे आपके बाल काफी ज्यादा हेल्दी हो जाते हैं. इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको अंडे और दही को अच्छे से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना होगा. इस पेस्ट को अब रूट्स से लेकर अंत तक लगा लेना है और आधे घंटे के लिए छोड़ देना है. अंत में आपको शैंपू से अपने बालों को अच्छे से धो लेना है.
ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल
एवोकाडो और कोकोनट मास्क
एवोकाडो और कोकोनट दोनों ही चीजों को आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. एवोकाडो में प्रोटीन पाया जाता है जबकि नारियल का तेल आपके बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता. नारियल का तेल आपके बालों को मजबूती देने का काम करता है. आपको एवोकाडो और नारियल तेल से बने मास्क को अपने बालों पर शैंपू करने से करीबन तीन घंटे पहले लगा लेना चाहिए. इससे आपको काफी ज्यादा फायदा हो सकता है.
केले और दही का हेयर मास्क
अगर आपके बाल काफी ज्यादा फ्रिजी हो गए हैं और वे उलझ रहे हैं तो ऐसे में आपको केले और दही के हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से आपके बाल सुलझे हुए और शाइनी बन जाते हैं. इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले एक केले को लेकर उसे अच्छे से मैश कर लेना है और उसमें दही मिला लेना है। अब इसे अपने बालों पर अच्छे से लगा लेना है.
ये भी पढ़ें: Dyed Hair Care: बालों में कलर नहीं टिकता ज्यादा दिनों तक? लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










