Hair Care Tips: क्या सच में गीले बालों पर कंघी करने से वे होते हैं डैमेज?

Updated:
विज्ञापन
why you should not comb wet hair

pic credits: pexels

Hair Care Tips: अगर आप भी अपने गीले या फिर भीगे हुए बालों पर कंघी करते हैं तो पहले जान लेकिन कि आखिर ऐसा करने से होता क्या है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हमारे बाल खूबसरत और हेल्दी हों इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि हम उनकी देखभाल सही तरीके से करें. कई बार हमारी एक छोटी सी गलती की वजह से भी हमारे बाल डैमेज हो जाते हैं और झड़ने भी लगते हैं. हमें लगता है कि हम अपने बालों की सही इ देखभाल कर रहे हैं लेकिन असलियत में हम उसे अनजाने में डैमेज कर देते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की है जिन लोगों को नहाने के तुरंत ही बात अपने बाल���ं को कंघी करने की आदत है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर क्या होता है जब आप अपने गीले बालों पर कंघी करते हैं तो. क्या ऐसा करना सुरक्षित है? या फिर इसका जवाब कुछ और है? चलिए जानते हैं विस्तार से.

गीले बाल आसानी से टूट सकते हैं

जब आपके बाल गीले होते हैं और आप उनपर कंघी का इस्तेमाल करते हैं तो यह काफी आसानी से टूटने लगते हैं. कई बार आपके बाल जड़ों से तो नहीं टूटते हैं लेकिन कई बार ये डैमेज होकर बीच से जरूर टूट सकते हैं. वहीं, जब आप लंबे समय तक गीले बालों पर कंघी करते रहते हैं तो यह जड़ से भी कमजोर होकर टूटने लग जाते हैं.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

बढ़ जाता है बालों के पतले होने का खतरा

अगर आपकी आदत है गीले बालों पर कंघी करने की तो शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि आपकी इस गलती की वजह से आपके बाल काफी पतले हो जाते हैं और इनकी जो वॉल्यूम होती है वह भी कम हो सकती है. अगर आपके बाल गीले हैं तो ऐसे में आपको उन्हें भूलकर भी कंघी का इस्तेमाल कर सुलझाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

घाव होने का खतरा

आपको अपने गीले बालों पर इसलिए भी कंघी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि जब वे गीले होते हैं तो काफी ज्यादा सॉफ्ट हो चुके होते हैं. ऐसे में जब आप कंघी का इस्तेमाल उन्हें सुलझाने के लिए करते हैं तो स्कैल्प के साथ ही जड़ों पर घाव होने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप बालों पर कंघी करना चाहते हैं तो आपको पहले उसे अच्छे से सूखने देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: कुछ ही दिनों में बंद हो जाएगा बालों का झड़ना, आयुर्वेद में छिपा है गंजेपन से बचने का उपाय

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola