Hair Care Tips: बालों में चाहिए शाइन? कलर करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Hair Care Tips: अगर आप भी अपने बालों में शाइन चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप आप किस तरह से बालों को कलर करने के पहले छोटी छोटी बातों का ध्यान रख उन्हें शाइनी बना सकते हैं.
Hair Care Tips: बालों को कलर करना आज के समय में ट्रेंड बन गया है. चाहे आप अपने लुक को बदलने के लिए इन्हें कलर कर रहे हों या फिर अपने सफ़ेद बालों को छुपाने के लिए. आप किसी भी सिचुएशन में इन्हें कलर कर सकते हैं. यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो इस समय अपने बालों को कलर करने की सोच रहे है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप बालों को कलर करने के दौरान भी उन्हें सुरक्षित रख सकते हैं. इन टिप्स का इस्तेमाल कर आप उन्हें शाइनी भी बना सकते हैं. तो चलिए इन टिप्स के बारे में डीटेल से जानते हैं.

अपने हेयर टाइप को पहचाने
अगर आप अपने बालों को कलर करना चाहते हैं तो ऐसे में सबसे पहले अपने हेयर टाइप का पता लगा लें. बालों को कलर करने से पहले अपने टेक्सचर के बारे में भी जान लें. ऐसा कर आप अपने बालों को डैमेज होने से बचा सकते हैं.

बेस्ट क्वालिटी चुनें
आजकल बाजार में आपको हर क्वालिटी के कलर देखने को मिल जाएंगे. ऐसे में हम आपसे बेस्ट क्वालिटी के हेयर कलर का चुनाव करने की सलाह देंगे. खराब क्वालिटी के हेयर कलर का इस्तेमाल करने पर आपके बाल डैमेज भी हो सकते हैं.

पर्सनालिटी के हिसाब से चुनें कलर
जब भी आप अपने लिए एक हेयर कलर चुनें तो उस समय इस बात का ध्यान रखें कि वह आपके पर्सनालिटी से मैच करे. अगर आप अपने लिए सही कलर चुनते हैं तो इसका सीधा असर आपकी पर्सनालिटी पर पड़ेगा.

कलर करने से पहले बालों को करें साफ
अगर आप अपने बालों में कलर लगाने जा रहे हैं तो ऐसे में हम आपसे उन्हें पहले साफ़ कर लेने की सलाह देंगे. अपने बालों को शैम्पू कर लें और उसे अच्छी तरह से धो लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




