ePaper

Gulab Jamun Chaat Recipe: त्योहारों पर बनाएं यह अनोखी और चटपटी गुलाब जामुन चाट

Updated at : 10 Sep 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
Gulab Jamun Chaat Recipe: त्योहारों पर बनाएं यह अनोखी और चटपटी गुलाब जामुन चाट

Gulab Jamun Chaat Recipe : मीठे गुलाब जामुन और चटपटी चटनी से बनाएं यूनिक फ्यूजन चाट. फेस्टिवल और पार्टी के लिए परफेक्ट डिश.

विज्ञापन

Gulab Jamun Chaat Recipe: त्योहारों का मौसम सिर्फ रोशनी और खुशियों का नहीं होता बल्कि यह मिठाइयों की भरमार भी लेकर आता है. लेकिन अगर आप इस बार कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो मीठा भी हो और चटपटा भी तो गुलाब जामुन की चाट आपके लिए परफेक्ट आप्शन है. यह अनोखी और आसान रेसिपी पारंपरिक मिठाइयों से हटकर है. इसका मीठा और नमकीन स्वाद आपके मेहमानों को हैरान कर देगा तो इस त्योहार अपने खास अंदाज में यह रेसिपी बनाकर सभी को दीवाना बना दें.

सामग्री

  • गुलाब जामुन (रेडीमेड या घर के बने) – 8–10
  • उबले हुए आलू – 2 (क्यूब्स में कटे हुए)
  • दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
  • इमली की चटनी – 3–4 चम्मच
  • हरी चटनी – 3–4 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • चाट मसाला – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • सेव – ½ कप
  • अनार के दाने – 2 चम्मच (गार्निश के लिए)
  • हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

विधि

  • सबसे पहले गुलाब जामुन को हल्का सा दबाकर बीच से काट लें (पूरा मत तोड़ें).
  • एक प्लेट में उबले आलू रखें और उन पर हल्का सा नमक, चाट मसाला और भुना जीरा छिड़क दें.
  • अब आलू के ऊपर गुलाब जामुन रख दें.
  • फेंटे हुए दही को ऊपर से अच्छे से डालें.
  • फिर इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी डालें.
  • ऊपर से भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला छिड़कें.
  • अब सेव डालकर चाट को कुरकुरा बना दें.
  • गार्निश के लिए अनार के दाने और हरा धनिया डालें.
  • आपकी गुलाब जामुन की चाट तैयार है इसे तुरंत सर्व करें.

Also Read : Moong Dal & Rice Kheer: जब कुछ खास बनाना हो,ट्राय करें लाजवाब मूंग दाल और चावल की खीर

Also Read : Momos Recipe: स्ट्रीट स्टाइल वेज मॉमोज बनाएं घर पर, आपकाे देगा क्रिस्पी और स्टीमी मजा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola