चटनी के लिए रोज चलाते हैं मिक्सी, तो अब अपनाएं ये स्मार्ट तरीका

ग्रीन चटनी प्रीमिक्स फोटो- इंस्टाग्राम@indiakatadkaa
क्या आप भी चटनी बनाने के लिए हर बार धनिया-मिर्च को पीसने के झंझट से बचना चाहते हैं? तो ट्राई करें ये ग्रीन चटनी प्रीमिक्स. इससे आप पलभर में चटनी बना सकते हैं.
स्नैक्स हो या चीला खाने में मजा तब आता है जब साथ में चटपटी चटनी हो. लेकिन हर बार चटनी पीसने का समय नहीं होता है खासकर सुबह में जब काम या कॉलेज जाने की जल्दी रहती है. अगर आप चटनी बनाने में समय नहीं लगाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप ग्रीन चटनी प्रीमिक्स बनाने के बारे में जान सकते हैं. इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी. आप कहीं ट्रैवल पर जा रहे हो और स्नैक्स के साथ चटनी खाने का मन है तो इस ग्रीन चटनी प्रीमिक्स को अपने साथ रख सकते हैं और चुटकी में चटनी रेडी कर सकते हैं. इस ग्रीन चटनी प्रीमिक्स की रेसिपी इंस्टाग्राम अकाउंट @indiakatadkaa पर शेयर की गई है.
हरी चटनी प्रीमिक्स बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- हरा धनिया- 2 गुच्छा
- पुदीने के पत्ते – 2 गुच्छा
- अदरक- 2 इंच टुकड़ा
- हरी मिर्च- 3-4
- भुना हुआ चना- एक चौथाई कप
- नमक- स्वादानुसार
- चाट मसाला- 1 बड़ा चम्मच
हरी चटनी प्रीमिक्स को कैसे तैयार करें?
- हरी चटनी का प्रीमिक्स बनाने के लिए सबसे पहले आप धनिया और पुदीना को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसे आप अच्छे से थोड़ी देर के लिए सुखा लें. इसमें पानी नहीं रहना चाहिए.
- अदरक और हरी मिर्च को भी काटकर थोड़ी देर के लिए सुखा लें. अब आप एक मिक्सर जार को लें. इसमें आप धनिया पत्ती, पुदीना की पत्ती और भुना हुआ चना, नमक और चाट मसाला डाल दें. बिना पानी डालें आप इसे पीस लें.
- मिश्रण को बाहर निकाल लें और इसे एयर टाइट कंटेनर में रख दें.
- जब भी चटनी बनानी हो तब आप एक चम्मच इस पाउडर को निकाल लें. इसमें पानी मिला लें. इस तरह से आप आसानी से आप हरी चटनी तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










