Gen Beta Baby Names: AI के दौर में जन्मे बच्चों को दें ये धार्मिक नाम, अर्थ भी हैं बेहद खास

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Baby Names

Gen Beta Baby Names: 2025 में जन्मे बच्चों को जेनरेशन बीटा के नाम से जाना जाता है. अगर आप भी अपने बच्चों का नाम रखने की सोच रहे हैं तो आप इन नामों में से कोई नाम को रख सकते हैं.

विज्ञापन

Gen Beta Baby Names: बच्चों का जन्म माता-पिता के लिए बहुत ही खुशी भरा पल होता है. इस वर्ष 2025 से एक नई जनरेशन की शुरुआत हुई है. इस पीढ़ी का नाम दिया गया है जेनरेशन बीटा. इस पीढ़ी को बहुत ही स्मार्ट जेनरेशन के तौर पर देखा जा रहा है. जिनके पास टेक्नोलॉजी से जुड़ी सुविधाएं शुरू से ही होगी. अगर आपके बच्चे का जन्म भी 2025 में हुआ है तो वह इस श्रेणी में आते हैं. अगर आपके घर पर भी नन्हा मेहमान आने वाला है या हाल ही में आप माता-पिता बने हैं तो आप बच्चे के नाम के बारे में सोच रहें तो यह आर्टिकल आपके काम की है. बच्चों का नाम रखना बहुत जिम्मेदारी का काम है. नाम का असर बच्चे के पर्सनालिटी पर पड़ता है. हर माता-पिता की कोशिश रहती है कि उनके बच्चे का नाम अच्छा हो और इस नाम का मतलब बच्चे के आने वाले जीवन में भी झलके. जेनरेशन बीटा जिसे जेन बीटा भी कहा जाता है उनके लिए मॉडर्न नाम जिसका अर्थ भी अच्छा हो नीचे दिए गए नामों कि लिस्ट से चुन सकते हैं. तो आइए जानते हैं जेन बीटा बच्चों के लिए कुछ यूनिक और मीनिंगफुल नाम.

बेटे के लिए नाम की लिस्ट 

  • रचित: इस नाम का अर्थ होता है भगवान की रचना. 
  • विवान: इस नाम का अर्थ होता है जीवन से भरा हुआ और प्रकाश. 
  • अद्वैत: इस नाम का अर्थ होता है सबसे अलग या यूनिक.
  • माणिक: इस नाम का अर्थ होता है रत्न. 
  • दिवित: इस नाम का अर्थ होता है जो अमर है. 

बेबी नेम से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Baby Names: अपनी घर की लक्ष्मी के लिए चुनें ये वैदिक नाम, जिनके अर्थ हैं बहुत खास

बेटी के लिए नाम की लिस्ट 

  • काम्या: इस नाम का अर्थ होता है कामना और सुंदर. 
  • आद्या: देवी दुर्गा का एक नाम. 
  • ईरा: इस नाम का अर्थ होता है धरती. 
  • युक्ता: इस नाम का अर्थ होता है कुशल. 
  • निष्का: इस नाम का अर्थ होता है शुद्ध और ईमानदार.

यह भी पढ़ें: Baby Names: ‘क’ अक्षर से देना चाहते हैं अपने बच्चे को खास और प्यारा नाम, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola