ePaper

Garlic Cheese Toast: बच्चों के टिफिन से लेकर मेहमानों की प्लेट तक, गार्लिक चीज टोस्ट सबका दिल जीत लेगा

Updated at : 12 Jul 2025 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
Garlic Cheese Toast: बच्चों के टिफिन से लेकर मेहमानों की प्लेट तक, गार्लिक चीज टोस्ट सबका दिल जीत लेगा

Garlic Cheese Toast: झटपट और आसान गार्लिक चीज टोस्ट जो बच्चों के टिफिन से लेकर मेहमानों की प्लेट तक सबका दिल जीत लेगी. घर पर बनाएं क्रिस्पी, चीजी और लहसुन से भरपूर टेस्टी स्नैक.

विज्ञापन

Garlic Cheese Toast: कीचन में जाते ही हम सोच में पड़ जाते हैं कि क्या खाने के लिये बना लें जो सबको पसंद आये.ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो बच्चों को भी पसंद आए और मेहमानों को भी इंप्रेस कर दे तो गार्लिक चीज टोस्ट एक परफेक्ट रेसिपी है. यह रेसिपी झटपट तैयार हो जाती है. खाने में सुपर टेस्टी होती है और इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती. चाहे शाम की चाय के साथ हो या बच्चों के टिफिन में ये स्नैक हर मौके पर फिट बैठता है.

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस – 4
  • मक्खन – 2 टेबलस्पून (नरम किया हुआ)
  • लहसुन – 4-5 कलियां (बारीक कटी या कद्दूकस की हुई)
  • मोज़ेरेला या प्रोसेस्ड चीज़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया – 1 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
  • चिली फ्लेक्स – 1/2 टीस्पून (वैकल्पिक)
  • ऑरेगैनो या मिक्स्ड हर्ब्स – 1/2 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • बटर पेपर या तवा सेकने के लिए

बनाने की विधि

  • गार्लिक बटर तैयार करें: एक बाउल में मक्खन, कटा हुआ लहसुन, थोड़ा नमक, चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • ब्रेड पर लगाएं: ब्रेड स्लाइस पर इस गार्लिक बटर का एक समान लेप करें. फिर ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज फैलाएं. चाहें तो थोड़ा हरा धनिया भी ऊपर डाल सकते हैं.
  • तवे पर: नॉन-स्टिक तवा गरम करें. ब्रेड स्लाइस को चीज वाली साइड ऊपर रखें और ढककर धीमी आंच पर सेकें जब तक चीज पिघल न जाए और ब्रेड कुरकुरी हो जाए.
  • परोसें: टोस्ट तैयार है. इसे गरमा-गरम सॉस या चाय के साथ परोसें. बच्चों को टिफिन में भी यह खूब पसंद आएगा.
  • ओवन में (वैकल्पिक): ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें और ब्रेड स्लाइस को 5-7 मिनट के लिए बेक करें या जब तक चीज मेल्ट होकर हल्का सुनहरा हो जाए.

Also Read : Kele ki Falahari Tikki Recipe:हर कोई पूछेगा रेसिपी,ऐसे बनाए हेल्दी और टेस्टी फालाहारी केले की टिक्की

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola