ePaper

Puran Poli Recipe: बप्पा के लिए बनाएं खास पूरन पोली,ये है सबसे आसान और परफेक्ट रेसिपी

Updated at : 20 Aug 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
Puran Poli Recipe: बप्पा के लिए बनाएं खास पूरन पोली,ये है सबसे आसान और परफेक्ट रेसिपी

Puran Poli Recipe: इस गणेश चतुर्थी घर पर बनाएं बप्पा की फेवरेट पूरन पोली. बिना झंझट वाली आसान विधि, गुड़-चना दाल का भरपूर स्वाद और पारंपरिक महाराष्ट्रीयन टच के साथ.

विज्ञापन

Puran Poli Recipe: गणेश चतुर्थी और त्योहारों पर मीठे भोग का खास महत्व होता है. ऐसे में बप्पा की सबसे प्रिय मिठाइयों में से एक है पूरन पोली. गुड़ और चने की दाल से बनी यह पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है. नरम आटे की परत और अंदर भरे मीठे गुड़-दाल के मिश्रण से बनी पूरन पोली हर किसी का मन मोह लेती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की परफेक्ट और आसान रेसिपी.

सामग्री

आटा गूंथने के लिए

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • मैदा – ½ कप (ऑप्शनल)
  • हल्दी पाउडर – 1 चुटकी
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल/घी – 2 चम्मच
  • पानी – गूंथने के लिए

पूरन (भरावन) बनाने के लिए

  • चना दाल – 1 कप
  • गुड़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • जायफल पाउडर – 1 चुटकी (ऑप्शनल)
  • घी – 2 चम्मच

बनाने की विधि

आटा गूंथना

  • सबसे पहले आटे, मैदे, नमक और हल्दी को मिलाएं.
  • इसमें तेल/घी डालकर पानी से नरम आटा गूंथ लें.
  • इसे ढककर 30 मिनट के लिए रख दें.

दाल पकाना

  • चना दाल को धोकर 2 कप पानी में कुकर में डालें और 3-4 सीटी आने तक उबालें.
  • उबली हुई दाल से पानी छान लें (इस पानी से आप सूप या कटोरी पी सकते हैं).

पूरन तैयार करना

  • उबली दाल में गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
  • जब गुड़ पिघल जाए और मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो उसमें इलायची और जायफल पाउडर डालें.
  • इसे अच्छे से चलाते हुए पकाएं जब तक मिश्रण सूखा और गाढ़ा न हो जाए.
  • ठंडा होने पर इसे छोटे-छोटे गोले बना लें.

पूरन पोली बेलना और सेंकना

  • आटे की छोटी लोई बनाकर बीच में पूरन (भरावन) रखें.
  • हल्के हाथ से बेलकर गोल रोटी बना लें.
  • तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.

सर्व करें

  • गरमा-गरम पूरन पोली पर घी डालकर सर्व करें.
  • यह दही, दूध या घी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

Also Read : Ganesh Chaturthi Special Paan Laddoo: गणपति के भक्त हैं तो जरूर बनाएं ये टेस्टी और यूनिक पान लड्डू

Also Read : Ganpati Decoration 2025:बप्पा के स्वागत के लिए ट्राई करें ये 5 शानदार आइडियाज

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola