Fry Papad without Oil: बिना फ्राई के मिनटों में पापड़ होगा क्रिस्पी और स्वादिष्ट

Fry Papad without Oil : अब पापड़ तलने के लिए तेल की जरूरत नहीं.जानें माइक्रोवेव और तवे पर बिना तेल के क्रिस्पी पापड़ बनाने के सबसे आसान तरीके.
Fry Papad without Oil: अपने खाने के साथ या स्नैक के रूप में पापड़ का स्वाद लेना किसे पसंद नहीं होता है. लेकिन पापड़ को डीप-फ्राई करने में इस्तेमाल होने वाला तेल अक्सर सेहत के लिये हानिकारक साबित हो सकता है. आज हम आपके लिये कुछ ट्रिक्स लाये हैं जिससे आप अपनी पसंदीदा चीज पापड़ को बिना फ्राई किए ही क्रिस्पी और स्वादिष्ट बना सकते हैं.iचलिये जानते हैं कैसे आप मिनटों में तैयार पापड़ का मज ले पाएंगे वो भी बिना किसी गिल्ट के.
माइक्रोवेव का तरीका
- पापड़ को माइक्रोवेव-सेफ प्लेट पर रखें.ध्यान रखें कि पापड़ एक-दूसरे से चिपके नहीं.
- माइक्रोवेव को हाई पावर पर 30 से 45 सेकंड के लिए सेट करें.
- आधा समय (लगभग 20 सेकंड) बीत जाने के बाद, पापड़ को पलट दें ताकि वह दोनों तरफ से अच्छे से फूल जाए.
- जब पापड़ अच्छे से फूलकर क्रिस्पी हो जाए, तो उसे बाहर निकाल लें.
गैस पर सीधे तलने का तरीका
- गैस की आंच को धीमी रखें.
- चिंता (tongs) की मदद से पापड़ को सीधे गैस की आंच पर रखें.
- पापड़ को लगातार घुमाते रहें ताकि वह जले नहीं और चारों ओर से एक समान सिक जाए.
- जब पापड़ अच्छे से सिककर सख्त हो जाए, तो आंच बंद कर दें.
तवे पर तलने का तरीका
- एक तवा या पैन को मध्यम आंच पर गरम करें.
- गरम तवे पर पापड़ रखें और एक साफ कपड़े से उसे हल्का-हल्का दबाएं.
- पापड़ को पलटते रहें, जब तक कि वह फूलकर पूरी तरह से कुरकुरा न हो जाए़.
Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




