ePaper

Friendship Day Gift ideas, अपने दोस्त को दें ये खास गिफ्ट, गहरा होगा रिश्ता

Updated at : 28 Jul 2023 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Friendship Day Gift ideas, अपने दोस्त को दें ये खास गिफ्ट, गहरा होगा रिश्ता

अब इस खास मौके पर अपने खास दोस्त के लिये एक खास गिफ्ट तो बनता है न. तो आप इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को क्या खास गिफ्ट देने वाले हैं. अगर आपको नहीं समझ आ रहा आप अपने दोस्त को क्या गिफ्ट करें. हम आपको कुछ ऐसे ही गिफ्ट्स के बारे में बतायें जिसे आप अपने दोस्त को उपहार स्वरूप दे सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

हर रिश्ते को सेलिब्रेट करने का एक खास दिन होता है. इसी तरह दोस्ती के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का भी एक खास दिन है और वो है फ्रेंडशिप डे. अब इस खास मौके पर अपने खास दोस्त के लिये एक खास गिफ्ट तो बनता है न. तो आप इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को क्या खास गिफ्ट देने वाले हैं. क्या हुआ अभी तक आपने सोचा नहीं. अगर आपको नहीं समझ आ रहा आप अपने दोस्त को क्या गिफ्ट करें, तो इस परेशानी का हल हमारे पास है. जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे ही गिफ्ट्स के बारे में बतायें जिसे आप अपने दोस्त को उपहार स्वरूप दे सकते हैं. आइये जानते हैं उन गिफ्ट्स के बारे में.

undefined

अगर आपकी दोस्त गैजेट की शौकीन है तो आप उसे इस फ्रेंडशिप डे पर गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं. जैसे स्मार्ट वॉच, फिटनेस् बैंड, ब्लूतूथ स्पीकर्स. इन चीजों को गिफ्ट में पाकर उन्हें बेहद खुशी मिलेगी.

undefined

पैसों की कीमत से ज्यादा प्यार और समय की कीमत ज्यादा मायने रखती हैं. अगर आप अपने दोस्त के लिये कुछ क्रियेटिव करना चाहते हैं तो आप अपने हाथों से एक खूबसूरत फ्रेंड्शिप बैंड बना सकते हैं और उसे उपहार स्वरूप अपने दोस्त को दे सकते हैं. ये गिफ्ट आपके दोस्त को बेहद पसंद आयेगा.

undefined

आप चाहें तो अपने दोस्त के लिए वॉल क्लॉक भी बनवा सकती हैं. इस क्लॉक पर आप अपनी और अपने दोस्त की प्यारी से एक तस्वीर प्रिंट करवा सकती है. ये तोहफा आपके दोस्त को जरूर पसंद आएगा और इसे वो अपने रूम की वॉल पर आसानी से लगा सकते है.

undefined

फ्रेंडशिप के दिन आप अपने दोस्त के लिये अपना समय खर्च कर सकते हैं. एक विशेष अनुभव, जैसे कि एक पिकनिक, एक भ्रमण, या एक आर्ट शो दोस्त के साथ समय बिताने का एक अच्छा तरीका हो सकता है. यह उन्हें आपके साथ अच्छे समय का अनुभव करने का मौका देता है और आपके दोस्ती के रिश्ते को मजबूती देता है.

undefined

फ्रेंडशिप डे पर फोटो से ज्यादा खास तोहफा और क्या ही हो सकता है. क्यों न आप अपनी दोस्ती की यादों को समेटकर एक एलबम बनाएं और फ्रेंड को गिफ्ट करें. डिजिटल ऑप्शन भी आप अपना सकते हैं, और प्यारी सी मेमोरी बुक बनाकर दे सकते हैं. ये गिफ्ट आपके दोस्त को बेहद ही पसंद आयेगा.

undefined

इसके अलावा समझदारी यह है कि गिफ्ट चुनते समय आप अपने दोस्त की पसंद को ध्यान में रखें और ऐसे गिफ्ट्स चुनें जो आपके दोस्त को पसंद आये और उन्हें खुशी भी दे. प्यार से दिया हुआ एक छोटा सा गिफ्ट भी आपके दोस्ती के महत्व को समझाने में मदद करती है और उन्हें आपकी संवेदनशीलता और आदर दिखाती है.

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola