ePaper

Friendship Day 2023 Tour Ideas: सहेलियों के साथ मनाना है फ्रेंडशिप डे, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Updated at : 03 Aug 2023 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
Friendship Day 2023 Tour Ideas: सहेलियों के साथ मनाना है फ्रेंडशिप डे, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Friendship Day 2023 Tour Ideas: इस फ्रेंडशिप डे पर आप अपने दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करें, तो फिर मजा आ जाएगा. कम बजट का ट्रिप लड़के प्लान कर लेते हैं, पर लड़कियों को इसमें परेशानी हो सकती है, तो हम आपके लिए कुछ ऑप्शन लेकर आए हैं, जिसे आप फ्रेंडशिप डे टूर पर प्लान कर सकते हैं.

विज्ञापन

Friendship Day 2023 Tour Ideas:दोस्ती वो रिश्ता है जो हम खुद चुनते हैं और दोस्त हम खुद बनाते हैं. दोस्तों को समर्पित दिन फ्रेंडशिप डे अगस्त माह के पहले रविवार को मनाया जाता है.  इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ समय बीताते हैं, पार्टी करते हैं और छोटा सा टूर भी प्लान करते हैं. इस फ्रेंडशिप डे पर आप अपने दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करें, तो फिर मजा आ जाएगा. कम बजट का ट्रिप लड़के प्लान कर लेते हैं, पर लड़कियों को इसमें परेशानी हो सकती है, तो हम आपके लिए कुछ ऑप्शन लेकर आए हैं, जिसे आप फ्रेंडशिप डे टूर पर प्लान कर सकते हैं.

undefined

दार्जिलिंग में बिताएं सुकून भरे पल

अगर फोटो क्लिक करने का शौक है या फिर सुंदर वादियों की सैर करने का शौक है तो लड़कियों के लिए दार्जिलिंग एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां पर ट्वॉय ट्रेन, चाय के बगान, बताशिया लूप, मॉनेस्ट्री जैसी जगहों की सैर काफी मजेदार हो सकती है. इसके अलावा यहां टाइगर हिल और रॉक गार्डन जैसी शानदार जगहें हैं जो दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं. आपको बता दें दार्जिलिंग जाने के लिए ट्रेन बेस्ट रहेगी. यहां पर सबसे पास का रेलवे स्टेशन जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी पड़ता है.

undefined

गोवा


घूमने की जगहों कि अगर बात करें तो कई लोगों की लिस्ट में गोवा का नाम ऊपरी पायदान में जरूरी रहता है. गोवा को एक फ्रेंडली डेस्टिनेशंस के रूप में जाना जाता है.  इस फ्रेंडशिप डे पर सहेलियों के साथ इन दिन को खास बनाएं. अगस्त के मौसम में गोवा को एक्सप्लोर करना बजट फ्रेंडली होता है. क्योंकि यह ऑफ सीजन होता है. यहां दोस्तों के साथ आप स्कूबा डाइविंग का लुत्फ उठाएं.

undefined

जोधपुर, राजस्थान


लड़कियों के टूर की बात करें तो राजस्थान का जोधपुर शहर एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. जोधपुर अपने खाने से लेकर कला और टूरिस्ट स्पॉर्ट के लिए काफी मशहूर है.  टूरिस्ट स्पॉर्ट के रूप में हम यहां पर सुंदर झीलें और किलों को भी घूम सकते है.


undefined

चिक्कमगलुरु, कर्नाटक

कनार्टन में टूरिस्ट स्पॉर्ट भरे पड़े. आप अपनी सहेलियों के साथ कर्नाटक की कॉफी भूमि चिक्कमगलुरु का टूर का प्लान बना सकते हैं.यहां घूमने लायक जगहों में माणिक्यधारा झरना, बाबा बुदन गिरी, कल्लाथिगिरि झरना, भद्रा वन्यजीव अभयारण्य, मुल्लायनगिरि चोटी, कॉफी एस्टेट और हिरेकोलाले झील शामिल हैं.

undefined

ऋषिकेश, उत्तराखंड


अगर सहेलियों के साथ किसी धार्मिक जगह पर इस फ्रेंडशिप डे जाने का सोच रहे हैं तो ऋषिकेश का प्लान कर सकती हैं. यहां आकर आप सहेलियों के साथ रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग और हाईकिंग का भरपूर मजा ले सकते हैं. ऋषिकुंड, बीटल्स आश्रम, त्रिवेणी घाट और लक्ष्मण झूला जैसी शानदार जगहें जाकर मन को मस्ती से सराबोर कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola