ePaper

Father's Day 2024 Gift Ideas: अपने पिता को दें ये खास तोहफा, गहरा होगा आपका रिश्ता

Updated at : 12 Jun 2024 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
Father's Day 2024 Gift Ideas

Father's Day 2024 Gift Ideas

Father's Day 2024 Gift Ideas: अगर आप इस फादर्स डे अपने पिता को कुछ बेहद ही खास उपहार देना चाहते हैं तो ये हैं आपके लिए कुछ बेहतरीन आइडियाज.

विज्ञापन

Father’s Day 2024 Gift Ideas: अपनी मां के लिए तो सभी लोग हमेशा कुछ खास करते हैं लेकिन फादर्स डे एक ऐसा दिन है जो सभी पिताओं के समर्पित है. फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है और इस साल यह 16 जून को है. ऐसे में अगर आप भी इस फादर्स डे अपने पिता को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो ये हैं कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज.

Father’s Day 2024 Gift Ideas: नया स्मार्टफोन

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि हमारे पिता हमारे लिए तो नई चीजें ले लेते हैं लेकिन अपने पास पुरानी चीजें ही रखते हैं. ऐसे में आप अपने पिता के लिए एक बेहतरीन स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं, उसके साथ अगर आपके पिता एक गैजेट लवर भी हैं तो उन्हें आप स्मार्टफोन के साथ इयरफोन या स्मार्टवॉच भी दे सकते हैं.

शेविंग किट

इस फादर्स डे आप अपने पिता को एक शेविंग किट गिफ्ट कर सकती हैं, ये एक ऐसी चीज होगी जो उन्हें हमेशा काम आयेगी.

Also Read: Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार परिवार का मुखिया कैसा होना चाहिए, यहां पढ़ें सबकुछ

हेल्थ चेकअप किट

हमारे पिता उस उम्र में आ चुके हैं जहां उनके लिए अपने शरीर का ध्यान रखना काफी जरूरी है, अक्सर ऐसा होता है कि हमारे पिता काम में व्यस्त होने के वजह से अपना ध्यान नहीं रख पाते हैं, ऐसे में आप उन्हें ब्लड प्रेशर या ब्लड सुगर जांचने की मशीन गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे वो समय समय पर अपनी जांच करते रहें.

घड़ी

अगर आपके पिता घड़ी पहनने के शौकीन हैं तो आप उन्हें एक खूबसूरत सी घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं जो वो हमेशा किसी स्पेशल ऑकेजन पर पहनें और वो घड़ी उन्हें हमेशा आपकी याद भी दिलाएगी.

Also Read: Best Places To Visit In Ranchi: अगर आपका रांची घूमने का है प्लान, तो ये 5 जगहें आप के लिए हैं बेस्ट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola