Sweet Corn Poha Recipe: हेल्दी ब्रेकफास्ट से बेहतर होगी दिन की शुरुआत, सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें टेस्टी और न्यूट्रिशियस स्वीट कॉर्न पोहा

AI generated image
Sweet Corn Poha Recipe: स्वीट कॉर्न पोहा एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप ब्रेकफास्ट में या शाम की हल्की भूख में आसानी से बना सकते हैं. यह इंस्टैंटली तैयार हो जाता है, टेस्टी होता है और सबसे बड़ी बात यह कि पूरी तरह से हेल्दी है.
Sweet Corn Poha Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह का ब्रेकफास्ट करके बोर हो गए हैं और हर सुबह नाश्ते में क्या बनाएं यह सोचकर आपका सिर दुखने लगता है तो आज की यह रेसिपी आपके लिए ही है. आज हम आपको स्वीट कॉर्न पोहा की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप बिना समय बर्बाद किये काफी आसानी से मिनटों में बना सकते हैं. स्वीट कॉर्न पोहा आपके पेट के लिए काफी लाइट होता है और साथ ही आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी. यह एक ऐसी डिश है जो काफी ज्यादा टेस्टी होता है जिस वजह से यह बच्चों और बड़ों को काफी ज्यादा पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं स्वीट कॉर्न पोहा बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
स्वीट कॉर्न पोहा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- पोहा – 2 कप मीडियम मोटाई वाला
- स्वीट कॉर्न – 1 कप उबला हुआ
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
- गाजर – आधा कप, बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च – आधा कप, छोटे टुकड़ों में कटे हुए
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
- करी पत्ता – 6 से 7 पत्ते
- नींबू – 1
- नमक – स्वादानुसार
- हरी धनिया – सजाने के लिए
स्वीट कॉर्न पोहा बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले पोहा को छलनी में डालकर हल्के पानी से धो लें. इसे ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर न रखें वरना या चिपचिपा हो जाएगा. अच्छे से धोने के बाद इसे 5 मिनट के लिए रख दें ताकि पोहा सॉफ्ट हो जाए.
- अब एक नॉन-स्टिक पैन या कढ़ाई गरम करें. इसके अलावा अगर आप ऑयल-फ्री वर्जन चाहते हैं तो इसमें पानी की कुछ बूंदें डालकर ही सब्जियां भून सकते हैं, या फिर सिर्फ हल्की स्टीम करके भी डाल सकते हैं.
- इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें.
- अब इसमें गाजर, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर हल्का सा सॉफ्ट होने तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें उबला हुआ स्वीट कॉर्न डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें.
- अब इसमें भीगा हुआ पोहा डालें और हल्के हाथ से चलाते हुए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब इसके ऊपर से नमक डालें और गैस बंद कर दें. अंत में नींबू का रस निचोड़ें और हरे धनिये से गार्निश कर लें.
- इसे आप नारियल की चटनी या हरी धनिया की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










